यूटिलिटी

Refrigerator Alert: अगर फ्रिज को लेकर की ये गलती, हो सकता है ब्लास्ट

Refrigerator Alert: फ्रिज आज हर घर की जरूरत बन चुका है. इसके अलावा आज टीवी से लेकर वॉशिंग मशीन तक कई ऐसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं जो हमारी रोजाना की जरूरत बन चुके हैं. लेकिन हाल के दिनों में इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें बिजली से चलने वाले इन उपकरणों की वजह से जान माल का भारी नुकसान हुआ है. फ्रिज में ब्लास्ट की इन घटनाओं में कई लोग अपनी जान तक गंवा बैठे हैं. ऐसे में यह जरूरी है कि इस बात को जाना जाए कि इन मशीनों को लेकर किस तरह की सावधानी बरती जाए कि इनसे होने वाले नुकसान से बचा जा सके.

फ्रिज को लेकर बरतें यह सावधानी

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास नया फ्रिज है या पुराना. इनमें ब्लास्ट या आग लगने जैसी घटनाएं किसी में भी हो सकती हैं. ऐसे में इनसे होने वाले हादसों से बचने के लिए इसकी वजह को भी समझना जरूरी है. वहीं कुछ बातों का ध्यान रखते हुए खास तौर पर सतर्कता बरतनी चाहिए.

इस वजह से हो सकता है ब्लास्ट

अब तक की घटनाओं में जो सबसे बड़ी वजह सामने आई है वह है फ्रिज का कंप्रेसर. कंप्रेसर की वजह से ही फ्रिज में रखी चीजें ठंडी रहती हैं. वहीं कंप्रेसर के गर्म होने या तकनीकी खराबी आने पर घर में रहने वालों की जान पर भी खतरा हो सकता है.

गैस रेफ्रिजरेंट कंप्रेसर के माध्यम से जब आगे बढ़ता है, तब उस समय फ्रिज का पिछला हिस्सा काफी अधिक गर्म हो जाता है. ऐसे में फ्रिज कंप्रेसर के कॉइल सिकुड़ जाते हैं. ऐसा होने पर गैस उसमें फंसी रह जाती है. गैस के फंसने की वजह से आग लगने का खतरा रहता है, क्योंकि ऐसे में जल्द आग पकड़ लेती है. वहीं गैस के एक ही जगह सिकुड़ने पर ब्लास्ट होने की आशंका बढ़ जाती है.

पहचाने खतरे की घंटी

ब्लास्ट होने के खतरे को पहचान कर घर में इसकी बजह से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है. अगर आपके फ्रिज से अचानक से आवाज आने लगे तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. सामान्य तौर पर जब फ्रिज सही तरीके से काम करता है तो कंप्रेसर से गुनगुनाहट वाली एक तेज आवाज सुनाई पड़ती है. वहीं फ्रिज के अलग तरह से तेज आवाज करने पर इस बात की आशंका रहती है कि कॉइल में कोई दिक्कत है.

इसे भी पढ़ें: मोबाइल की तरह ही खतरनाक है WiFi, जानलेवा बीमारियों की बन सकता है बड़ी वजह

ऐसे में कॉइल के बंद होते ही ब्लास्ट होने का खतरा रहता है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि फ्रिज की कंडेनसर कॉइल्स की समय-समय पर साफ-सफाई होती रहे.

Rohit Rai

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

1 minute ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

43 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

47 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago