दुनिया

क्या है एपस्टीन मामला? जिसको लेकर एलन मस्क ने ट्रंप पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- अब असली बम गिराने का समय है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के बीच जारी तीखी खींचतान ने एक नया मोड़ ले लिया है. एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि ट्रंप का नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में है, और इसी वजह से वे फाइलें अब तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं.

Elon Musk ने ट्रंप पर लगाया आरोप

एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने पोस्ट में लिखा, “अब असली बम गिराने का समय है. डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइलों में है. यही असली वजह है कि ये फाइलें सार्वजनिक नहीं हुईं. अच्छा दिन हो, डीजेटी (डोनाल्ड जॉन ट्रंप).”

क्या है एपस्टीन मामला?

जेफ्री एपस्टीन एक अमीर वित्तीय कारोबारी और दोषी करार दिया गया यौन अपराधी था, जिसने 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में आत्महत्या कर ली थी. उसके खिलाफ नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और शक्तिशाली व्यक्तियों के साथ गहरे संबंध रखने के आरोप थे. द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रू और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जैसे नाम एपस्टीन से जुड़ी अदालती दस्तावेजों में पहले भी सामने आ चुके हैं.

2024 में एक पोस्ट में ट्रंप ने साफ कहा था, “मैं कभी एपस्टीन के विमान पर नहीं गया, और न ही उसकी ‘बेवकूफ’ आइलैंड पर गया. एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के खिलाफ सख्त कानून बनने चाहिए, यह भविष्य में एक बड़ा और खतरनाक मुद्दा होगा.”

यह भी पढ़ें- शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से की मुलाकात

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट Truth Social पर एलन मस्क के खिलाफ भी बयान दिया, “बजट में अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका है एलन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स को समाप्त करना. मुझे हमेशा हैरानी होती थी कि बाइडन ने ऐसा क्यों नहीं किया.”

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बंद करने की चेतावनी

ट्रंप के बयान के तुरंत बाद, मस्क (Elon Musk) ने पोस्ट किया कि वे अब स्पेसएक्स की ओर से चलाए जा रहे ड्रैगन अंतरिक्ष यान को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. “राष्ट्रपति द्वारा मेरे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को रद्द करने की घोषणा के बाद, SpaceX अब अपने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करेगा.”

इससे पहले, ट्रंप ने एलन मस्क (Elon Musk) की आलोचना के जवाब में कहा था, “मैंने एलन को हमेशा पसंद किया है, इसलिए उसकी प्रतिक्रिया देखकर मैं चौंक गया. बिल (टैक्स नीति) ऐतिहासिक है — सबसे बड़ा टैक्स कट है, और इसमें मिडिल क्लास और छोटे व्यापारियों के लिए बहुत कुछ है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago