Bharat Express DD Free Dish

Hina Khan Wedding: कैंसर से जूझ रही हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी संग गुपचुप रचाई शादी, शेयर की वेडिंग तस्वीरें

Hina Khan Wedding: हिना के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस न अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जासवाल से शादी कर ली है. हिना और रॉकी ने काफी गुपचुप तरीके से शादी की.

Hina Khan Wedding

Hina Khan Wedding: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हिना खान ने अपने लंबे समय से जीवनसाथी रहे रॉकी जायसवाल के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. जहां एक ओर हिना गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने निजी जीवन में एक नई शुरुआत की है, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं. हिना और रॉकी ने कोर्ट मैरिज की है जो एक इंटीमेट सेरेमनी में हुई. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

गुपचुप तरीके से लिए सात फेरे

बता दें कि हिना और रॉकी ने बेहद निजी और सादगी भरे समारोह में सात फेरे लिए. दोनों ने अपनी शादी की किसी को भनक तक नहीं लगने दी, लेकिन अब उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को इस बड़ी खबर से रूबरू कराया है.

इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीरें

हिना ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए लिखा— “दो अलग दुनिया से आकर, हमने अपनी एक दुनिया बनाई है. सारे शिकवे मिटाकर हमने एक ऐसा रिश्ता चुना है, जो उम्र भर साथ चलेगा। आज से हम सिर्फ हम हैं – एक-दूसरे की दुनिया.”यह मैसेज पढ़कर फैंस की भावनाएं छलक आईं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लग गया.

ये भी पढ़ें: IPL 2025 फाइनल में शंकर महादेवन की देशभक्ति गीतों से भरी परफॉर्मेंस, ऑपरेशन सिंदूर को ऐसे किया नमन

ब्राइडल लुक में बेहद प्यारी लगीं हिना

अपनी शादी के खास मौके पर हिना ने पारंपरिक अंदाज को अपनाया. उन्होंने ओपल ग्रीन रंग की साड़ी पहनी, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खासतौर पर डिजाइन किया था. इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर की चुन्नी और सिंपल एलिगेंट ज्वैलरी पहनी थी. वहीं रॉकी जायसवाल ऑफ-व्हाइट शेरवानी में बेहद रॉयल नजर आए.

फैंस से मिल रहा भरपूर प्यार

हिना और रॉकी की इस निजी लेकिन दिल को छू लेने वाली शादी ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. फैंस लगातार उन्हें प्यार और दुआएं भेज रहे हैं, खासकर इस समय जब हिना स्वास्थ्य को लेकर कठिन दौर से गुजर रही हैं. उनकी शादी को लोग एक प्रेरणादायक कदम मान रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read