Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बॉर्डर 2 में दिखेगी पुरानी यादों की झलक; अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी की फिल्म में वापसी, जानें क्या है मेकर्स का प्लान

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में अब पुरानी फिल्म के शहीदों की रूहानी वापसी होने वाली है. अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी को डी-एजिंग तकनीक से फिर जवान दिखाया जाएगा. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.

Border 2 Cast, Border 2, Bollywood, Entertainment

Border 2 Cast: साल 1997 की वो फिल्म याद है? जब सिनेमाघरों में ‘संदेशे आते हैं’ गाना बजता था, तो हर भारतीय की आंखें नम हो जाती थीं. जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया था. अब करीब 28 साल बाद, जब इस फिल्म के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ की चर्चा हो रही है, तो मेकर्स ने एक ऐसा दांव खेला है जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे.

ताजा खबरों की मानें तो ‘बॉर्डर 2’ में पुरानी फिल्म के तीन सबसे यादगार चेहरे अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी एक बार फिर नजर आने वाले हैं. जी हां, आपने सही सुना! हालांकि ये तीनों ही किरदार पहली फिल्म में देश के लिए शहीद हो गए थे, लेकिन मेकर्स इन्हें एक खास ‘स्पेशल अपीयरेंस’ या फ्लैशबैक सीक्वेंस के जरिए वापस ला रहे हैं.

कैसे होगी शहीदों की वापसी?

अब आप सोच रहे होंगे कि जो किरदार पहली फिल्म में शहीद हो गए, वो दोबारा कैसे दिखेंगे? रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूंकि ‘बॉर्डर 2’ की कहानी भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द बुनी गई है, इसलिए पुरानी फिल्म के किरदारों को जोड़ना कहानी को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा.

बताया जा रहा है कि अक्षय खन्ना (धर्मवीर सिंह), सुनील शेट्टी (भैरो सिंह) और सुदेश बेरी (मथुरा दास) को कम उम्र का दिखाने के लिए ‘डी-एजिंग’ और ‘स्पेशल इफेक्ट्स’ (VFX) का सहारा लिया गया है. इन तीनों ने नवंबर में मुंबई के एक स्टूडियो में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ बनी 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, छावा-सैयारा से आगे निकली; दूसरे पार्ट की रिलीज डेट घोषित

सुनील और अहान शेट्टी का खास पल

इस फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी का एक साथ पर्दे पर दिखना होगा. भले ही यह एक छोटा सा सीक्वेंस हो, लेकिन पिता-पुत्र को एक ही फिल्म के फ्रेम में देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

फिल्म में इस बार सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में मोर्चा संभालते नजर आएंगे.

बॉक्स ऑफिस पर धमाके की तैयारी

अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को निधि दत्ता ने लिखा है. पहली ‘बॉर्डर’ महज 10 करोड़ में बनी थी और उसने उस दौर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. अब ‘बॉर्डर 2’ से भी वैसी ही उम्मीदें हैं. पुरानी कास्ट का जुड़ना फिल्म के लिए मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. बता दें कि यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital