मनोरंजन

Ali Fazal और Richa Chadha ने शादी से पहले कही बड़ी बात

नई दिल्ली- बॉलीवुड में कई जोड़ी बहुत मश्हूर है. इनमें से कुछ ने शादी कर ली है तो वहीं कुछ अभी रिलेशनशिप में है और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं. रुपहले पर्दे की इन्ही हिट जोड़ी में अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा का भी नाम शामिल है. यह दोनों स्वीट कपल काफी टाइम से रिलेनशशिप में है और शादी भी करने जा रहे हैं. इन दोनों बॉलीवुड सेलेब्स ने गुरुवार को अपनी शादी के समारोह से पहले  एक ऑडियो नोट शेयर किया है. उन्होंने इस वॉयस मैसेज में अपनी रिलेनशनशिप की बातों को बताया है. कपल ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने अपने रिलेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी.

 

अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  इंस्टाग्राम पर इस  वॉयस नोट के साथ-साथ एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है. इस वीडियो में ऋचा ने बताया कि,  “दो साल पहले हमने अपने रिलेशन को औपचारिक रूप दिया और तभी महामारी ने हमारे समारोहों और जीवन पर एक ब्रेक लगा दिया था” अली उन दिनों यह कहा करते थे कि “बाकी देश की तरह, हम भी एक के बाद एक व्यक्तिगत चीजों से प्रभावित हो रहे हैं और अब, जैसा कि हम सभी राहत की सांस का आनंद ले रहे हैं, हम अंत में अपने परिवारों और दोस्तों के साथ जश्न मना रहे हैं. हम आप के आशीवार्दों के लिए बहुत ही आभारी हैं. धन्यवाद।”

बता दें बॉलीवुड  की यह जोड़ी का आज  संगीत और मेहंदी कार्यक्रम हो रहा है. इसके अगले दिन यानि शुक्रवार को यह रोमांटिक कपल डिनर के साथ-साथ एक  कॉकटेल पार्टी की दावत रखेगा. इस कार्यक्रम में करीब 150 लोगों के आने की उम्मीद है.

मुंबई में 4 अक्टूबर को होगी शादी

अली फजल और  ऋचा चड्ढा दोनो अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों 4 अक्टूबर को मुंबई में शादी करेंगे. शादी का कार्यक्रम  द ग्रेट ईस्टर्न होम में रखा गया है. इस कार्यक्रम में दोनों एक्ट्रस के करीबी रिश्तेदार समेत कई बॉलिवुड सेलेब्स मौजद रहेंगे.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago