Alia Bhatt Birthday
Alia Bhatt Birthday: भारतीय सिनेमा की प्रमुख एक्ट्रेसस में से एक आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च 2024 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही है. बढ़ती उम्र के साथ-साथ आलिया भट्ट और भी खूबसूरत और जवान होती जा रही है. वैसे बर्थडे से ठीक कुछ घंटे पहले आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट किया था जिसमें आलिया अपने परिवार और दोस्तों के साथ कल रात एक ग्रैंड फेस्टिवल डिनर के लिए एक साथ आए. सितारों से सजी गेस्ट लिस्ट में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, आकाशअ अंबानी, ईशा अंबानी और कई अन्य हस्तियां शामिल थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस बर्थडे सेलिब्रेशन में भले ही सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स थे लेकिन फिर भी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की शाम सितारों से सजी थी. ग्रैंड सेलिब्रेशन को मुंबई के ताज होटल में रखा गया था जहां अंबानी परिवार के सदस्य भी आलिया भट्ट को जन्मदिन को सेलिब्रेट करने पहुंचे थे. इतना ही नहीं ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोक मेहता तीनों एक साथ ही पहुंचे थे. वहीं सेलिब्रेशन में मौजूद लोगों में उनके पति रणबीर कपूर, बहन शाहीन भट्ट और सास नीतू कपूर भी शामिल थीं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही अंबानी परिवार के काफी क्लोज है. जहां रणबीर कपूर और आकाश अंबानी अच्छे दोस्त हैं वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के साथ आलिया एक मजबूत रिश्ता शेयर करती रहती हैं. अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी ये खास बॉन्ड देखने को मिला. हाल ही में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने अभिनेत्री के किड और मैटरनिटी-वियर ब्रांड में 51 प्रतिशत की बहुमत हिस्सेदारी हासिल की है.
ये भी पढ़ें:बोर्डिंग स्कूल.. प्यार, दोस्ती और…बेस्ड वेब सीरीज है Big Girls Don’t Cry, जानें रिव्यू
हाल ही में आलिया ने ईशा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की और कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि हमें रिलायंस के साथ साझेदारी मिली. उन्होंने आगे कहा कि ईशा अंबानी और मैं काफी खास दोस्त हैं. मेरी बेटी राहा और उनके जुड़वा बच्चों में लगभग एक सप्ताह का अंतर है.
इसी बीच कल रात, पैपराज़ी ने वेन्यू के बाहर आलिया और उनके मेहमानों की झलकियाँ कैद कीं. बर्थडे गर्ल खुद नीली पैंट और गोल्डन हील्स के साथ गोल्डन टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. ग्लैमरस मेकअप के साथ अपनी विशेषताओं को बढ़ाते हुए और अपने बालों को खूबसूरती से खुला छोड़ा हुआ था.
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया एक के बाद एक हिट फिल्में देकर लगातार फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. अब तक सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. उन्हें ‘गंगुबाई काठिवाड़ी’ में अपने दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रिय पुरस्कार भी मिला. अब एक्ट्रेस जल्द ही अपनी नई फिल्म के साथ इस साल धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग रैप अप हो चुकी हैं. आलिया की इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘जिगरा’ है.
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…
Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…
Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…
Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…
ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…