मनोरंजन

क्या समय रैना के साथ आलिया भट्ट करेंगी शो? इंडियाज गॉट लैटेंट शो की वायरल तस्वीर देख चौंके फैंस

Alia Bhatt Indias Got latent Viral Pic:  समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2 जल्द ही फैंस के बीच आने वाले हैं. इंडियाज गॉट लेटेंट काफी हिट शो रहा था, लेकिन बाद वह हिट शो से विवादित शो बन गया था. कुछ समय पहले समय रैना ने बताया था कि वह सीजन 2 लाने वाले हैं. वहीं उनके दोस्त बलराज सिंह घई ने भी बताया था कि शो का सीजन 2 जल्द ही देखने को मिलेगा. सीजन 2 की शूटिंग भी शुरू हो गई है. सीजन 2 की शूटिंग की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. जिसे देख फैंस शॉक्ड हो गए हैं और तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं. आपको दिखाते वायरल तस्वीर.

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में नजर आईं आलिया भट्ट

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल इस तस्वीर में सीजन 2 के सेट पर आलिया भट्ट और शरवरी नजर आ रही हैं. साथ में पैनल पर बालराज सिंह घई और आशीष सोलंकी भी बैठे हुए हैं. देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आलिया और शरवरी यहां अपनी आने वाले फिल्म ‘अल्फा’ को प्रमोट करने पहुंची हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि आलिया भट्ट, समय रैना के साथ शो में नजर आने वाली है. यह पोस्ट इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि विवाद के कई महीनों बाद शो वापस लौट रहा है.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की पोस्ट से फैन्स चिंतित, मां सलमा भी हुईं परेशान

रणबीर इलाहाबादिया के एक सवाल से शुरू हुआ था विवाद

इंडियाज गॉट लैटेंट शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब के बीच भद्दी टिप्पणी की थी. जिसके बाद से यह शो विवादों में घिर गया और आखिरी में समय रैना को शो बंद करना पड़ा. इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड़ को भी डिलीट करना पड़ा. सभी के खिलाफ भी कई FIR दर्ज हुईं. लंबे समय के विवाद के बाद समय रैना ने सीजन 2 स्टार्ट किया है, फैंस भी शो की दोबारा वापसी को लेकर उत्साहित हैं.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

55 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

9 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago