इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में नजर आईं आलिया भट्ट
Alia Bhatt Indias Got latent Viral Pic: समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2 जल्द ही फैंस के बीच आने वाले हैं. इंडियाज गॉट लेटेंट काफी हिट शो रहा था, लेकिन बाद वह हिट शो से विवादित शो बन गया था. कुछ समय पहले समय रैना ने बताया था कि वह सीजन 2 लाने वाले हैं. वहीं उनके दोस्त बलराज सिंह घई ने भी बताया था कि शो का सीजन 2 जल्द ही देखने को मिलेगा. सीजन 2 की शूटिंग भी शुरू हो गई है. सीजन 2 की शूटिंग की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. जिसे देख फैंस शॉक्ड हो गए हैं और तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं. आपको दिखाते वायरल तस्वीर.
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में नजर आईं आलिया भट्ट
‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल इस तस्वीर में सीजन 2 के सेट पर आलिया भट्ट और शरवरी नजर आ रही हैं. साथ में पैनल पर बालराज सिंह घई और आशीष सोलंकी भी बैठे हुए हैं. देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आलिया और शरवरी यहां अपनी आने वाले फिल्म ‘अल्फा’ को प्रमोट करने पहुंची हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि आलिया भट्ट, समय रैना के साथ शो में नजर आने वाली है. यह पोस्ट इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि विवाद के कई महीनों बाद शो वापस लौट रहा है.
Guyss we have Alia Bhatt at the Latent Season 2 pic.twitter.com/AVHLZG8Xq6
— vedika (@vedikabaisa) May 18, 2026
यह भी पढ़ें: सलमान खान की पोस्ट से फैन्स चिंतित, मां सलमा भी हुईं परेशान
रणबीर इलाहाबादिया के एक सवाल से शुरू हुआ था विवाद
इंडियाज गॉट लैटेंट शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब के बीच भद्दी टिप्पणी की थी. जिसके बाद से यह शो विवादों में घिर गया और आखिरी में समय रैना को शो बंद करना पड़ा. इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड़ को भी डिलीट करना पड़ा. सभी के खिलाफ भी कई FIR दर्ज हुईं. लंबे समय के विवाद के बाद समय रैना ने सीजन 2 स्टार्ट किया है, फैंस भी शो की दोबारा वापसी को लेकर उत्साहित हैं.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
