मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने फीस के मामले में शाहरुख-सल्‍लू मियां को पीछे छोड़ा, नई फिल्म के लिए की ₹175 करोड़ की डील

Allu Arjun Movies: साउथ इंडियन एक्‍टर अल्लू अर्जुन ने अपनी जबरदस्त सफलता से न केवल फिल्म इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया है, बल्कि फीस के मामले में भी वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख और सलमान खान से आगे निकल गए हैं.

अल्लू अर्जुन, अपनी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्म “पुष्पा 2” के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सुर्खियों में रहे, अब फिर एक फिल्म के लिए रिकॉर्ड तोड़ फीस को लेकर चर्चा में हैं.

प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर से हुई डील

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने अपकमिंग फिल्म के लिए प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर से 175 करोड़ रुपये की डील साइन की है. यह फिल्म बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर Atlee kumar द्वारा बनाई जाएगी. एटली ने इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म “जवान” को डायरेक्ट किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

फिल्म के प्रॉफिट में भी लेंगे 15% हिस्सेदारी

अब अल्लू अर्जुन की यह फिल्म एटली के निर्देशन में बनने जा रही है, और इसका काम अगस्त 2025 से शुरू होगा. फिल्म की शूटिंग अगस्त से अक्टूबर 2025 तक होने की संभावना है. इस डील के तहत, अल्लू अर्जुन को न केवल 175 करोड़ रुपये मिलेंगे, बल्कि वह फिल्म के प्रॉफिट में 15% की हिस्सेदारी भी लेंगे, जो उनके लिए एक और बड़ी सफलता है.

“पुष्पा 2” के लिए मिली 300 करोड़ फीस

अल्लू अर्जुन की फीस के मामले में यह वृद्धि “पुष्पा 2” के सफलतापूर्वक रिलीज होने के बाद आई है. “पुष्पा 2” ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जो कि एक रिकॉर्ड है. इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को 300 करोड़ रुपये की फीस मिली थी, जो कि उनके करियर का सबसे बड़ा आंकड़ा था.

बन गए अब भारत के सबसे महंगे अभिनेता

“पुष्पा 2” की जबरदस्त सफलता के बाद, अल्लू अर्जुन ने इंडस्ट्री में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है और वह अब भारत के सबसे महंगे अभिनेता बन गए हैं.

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. एटली की निर्देशन क्षमता और अल्लू अर्जुन के अभिनय का मेल निश्चित रूप से एक बड़ी हिट साबित हो सकता है. अब यह देखना होगा कि इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी सफलता हासिल होती है.

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

22 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago