Meerut Saurabh Murder Case: यूपी के मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यह हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ के शरीर पर बेहोशी की किसी भी दवा के संकेत नहीं मिले हैं. उनके सीने पर चाकू से तीन बार वार किया गया था. इसके अलावा, उनके शरीर के कई हिस्सों को बेरहमी से काट दिया गया था.
रिपोर्ट में यह भी पुष्टि हुई कि उनकी गर्दन पूरी तरह से धड़ से अलग कर दी गई थी. सौरभ के मौत का कारण ज्यादा ब्लड का बहना और शॉक बताया गया है, जो चाकू के गहरे घावों के कारण हुआ. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी शव देखकर सन्न रह गए.
रिपोर्ट में बताया गया कि सौरभ की गर्दन के चारों ओर गहरे कट के निशान थे. दाएं और बाएं कान के नीचे, जबड़े के दोनों ओर और गर्दन के पास कई गहरे घाव पाए गए. सबसे वीभत्स तथ्य यह है कि उनकी गर्दन को पूरी तरह अलग कर दिया गया था. उनके दोनों हाथ भी कलाई के पास से काट दिए गए थे. दिल के पास भी गहरे घाव के निशान थे. छाती के बाईं ओर 6 सेमी x 3 सेमी आकार का गहरा घाव पाया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ की हत्या दो से तीन हफ्ते पहले की गई थी. शव पूरी तरह से सड़ चुका था, चेहरा सूजा हुआ था, एक आंख खुली थी जबकि दूसरी बंद. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सीमेंट में लपेट दिया गया था. इसके अलावा, ठुड्डी पर चोट और गले पर फंदे के निशान भी पाए गए, जिससे संकेत मिलता है कि हत्या अत्यंत निर्ममता से की गई.
सौरभ की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल की प्रेम कहानी के साथ-साथ पारलौकिक शक्तियों, माइंड वॉश और गहरी साजिश का चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि साहिल आत्मा और अलौकिक शक्तियों में गहरी आस्था रखता था और मुस्कान ने इसी विश्वास का उपयोग कर उसे अपने पक्ष में कर लिया था.
मुस्कान, साहिल को भगवान शंकर और खुद को पार्वती बताती थी. यही नहीं, जब दोनों हिमाचल घूमने गए थे, तो उनके साथ मौजूद कैब चालक ने भी पुलिस को यह जानकारी दी. कैब चालक अजब सिंह ने बताया कि मुस्कान ने साहिल के जन्मदिन के लिए जो केक मंगवाया था, उस पर नाम‘शंकर’लिखवाने के लिए कहा था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुस्कान ने अपनी मां और भाई के नाम से दो फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाई थीं. इन आईडी से वह खुद मैसेज भेजती थी, जिनमें साहिल की तारीफें होती थीं. बाद में, यही मैसेज साहिल को दिखाकर वह यह विश्वास दिलाने का प्रयास करती थी कि उसके परिजन उनके रिश्ते से सहमत हैं.
इतना ही नहीं, मुस्कान कभी-कभी अपने भाई के नाम से बनी फर्जी आईडी से यह संदेश भी भेजती थी कि उसके भाई के अंदर साहिल की दिवंगत मां की आत्मा आ गई है और वह उन्हीं के माध्यम से बात कर रही है. इन संदेशों में लिखा होता था कि “साहिल और मुस्कान की जोड़ी बहुत अच्छी है, और मैं परलोक में बहुत खुश हूं.” मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक संदेश में”अब सौरभ का वध कर दो “लिखा गया था. इसी के बाद साहिल भी सौरभ की हत्या की योजना में शामिल हो गया.
सूत्रों के अनुसार, इस हत्या के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल नशे के आदी हैं. हत्या के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने निकल गई थी. पहले वे मनाली में रुके, फिर कसोल गए, जहां छह दिन तक एक होटल में रहे. वे टूरिस्ट प्लेस में घूमने की बजाय अधिकतर समय होटल के कमरे में ही बिताते थे. यह निर्मम हत्या पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है और विभिन्न कोणों से मामले की जांच की जा रही है. पुलिस इस अपराध की असली वजह की जांच कई कोणों से कर रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अधजले नोटों का वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…