साउथ के सुपरस्टार Allu Arjun के परिवार से दुखद खबर सामने आई है. एक्टर की दादी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार रहे अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्मा का निधन हो गया है.
94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. इस खबर से पूरा अल्लू परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है, वहीं टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की दादी काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. शनिवार देर रात करीब 1:45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उम्र के इस पड़ाव में उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली.
जैसे ही इस दुखद खबर की पुष्टि हुई, अल्लू अर्जुन और उनके कजिन राम चरण ने अपने-अपने शूटिंग शेड्यूल तुरंत रद्द कर दिए.
बताया जा रहा है कि अर्जुन उस समय मुंबई में डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन दादी के निधन की खबर मिलते ही वे तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए.
वहीं, राम चरण जो इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग में बिज़ी थे, उन्होंने भी शूटिंग रोक दी है और परिवार के साथ समय बिताने का फैसला लिया है.
अल्लू की दादी के निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी टॉलीवुड इंडस्ट्री में गहरी शोक की भावना है. सोशल मीडिया पर भी सितारे और फैंस अल्लू अर्जुन और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.
सूत्रों की मानें तो परिवार के अन्य सदस्य पवन कल्याण और नागा बाबू किसी मीटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर हैं, लेकिन वे भी जल्दी ही अल्लू परिवार से मिलने और अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे.
ये भी पढ़ें- Esha Deol के Ex हसबैंड को मिला नया प्यार, सोशल मीडिया पर इस महिला के साथ शेयर की तस्वीरें
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…