मनोरंजन

दिशा पटानी की ट्रोलिंग के बीच, सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी; बताई सच्चाई

Suraj Nambiar shared instagram story: सूरज नांबियार और मौनी रॉय के तलाक के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह- तरह की बातें हो रही है. तलाक के बाद से यूजर्स दिशा पटानी को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. सूरज और मौनी रॉय ने ट्रोलिंग मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा था. लेकिन सोमवार दोपहर सूरज नांबियार ने ट्रोलिंग मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की. सूरज ने स्टोरी शेयर कर क्लियर किया कि उनके तालाक में किसी तीसरे का हाथ नहीं है दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म को किया है. दोनों की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उनके और उनके दोस्तों के बारे में किसी भी प्रकार की मनगढंत कहानी ना बनाई जाए. आपको दिखाते हैं सूरज नांबियार की इंस्टाग्राम स्टोरी

सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताई सच्चाई

सूरज नांबियार ने दोपहर सुबह इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रिश्ते की सच्चाई बताते हुए स्टोरी पर लिखा कि हमारे अलगाव को लेकर हाल ही में फैलाई गई निराधार खबरें बेहद घटिया और पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण हैं. मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूँ. कोई गुजारा भत्ता नहीं है. कोई विवाद नहीं है. इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं है. मौनी और मैंने आपसी सम्मान और एक-दूसरे की भलाई का पूरा ध्यान रखते हुए अलग होने का फैसला किया है.

यही सच है. बाकी सब कुछ जो रिपोर्ट किया जा रहा है, वह मनगढ़ंत है, और कुछ मामलों में, जानबूझकर उन दो लोगों को बदनाम करने की कोशिश है जिन्होंने सिर्फ यही कहा है कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए. मैं यह बात स्पष्ट रूप से और अंतिम बार कहना चाहता हूँ: हम दोनों में से किसी के बारे में या किसी तीसरे पक्ष के बारे में लगाए गए किसी भी दावे में कोई सच्चाई नहीं है. इसमें दूसरों को घसीटना ठीक नहीं है.

खासकर उन निर्दोष दोस्तों को जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. मौनी और मैंने इस दौरान गरिमापूर्ण व्यवहार किया है और हम उम्मीद करते हैं कि इस पर रिपोर्टिंग करने वाले भी हमारे साथ वैसा ही सम्मानपूर्ण व्यवहार करेंगे. मीडिया संस्थानों ने ऐसी मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ी हैं जिनका कोई अस्तित्व नहीं है. ये रिपोर्टें बिना किसी सत्यापन के प्रकाशित की गई हैं, जो बेहद अनुचित है। मैं इस बात को स्पष्ट और सीधे तौर पर कह रहा हूँ, क्योंकि जानबूझकर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के सामने चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है. हमारे संयुक्त बयान में वह सब कुछ कहा गया है जो कहना जरूरी था। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे इसका सम्मान करें और हम दोनों को शांतिपूर्वक आगे बढ़ने का अवसर दें.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago