Amitabh Bachchan Birthday: हमारे दिल में राज करने वाले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए है. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर देशभर के लोग उनको महानायक कहते है तो कोई उन्हें भगवान की तरह पूजता है. अपने फैंस के लिए अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आज बिग बी उम्र के उस पड़ाव पर में हैं, जहां लोग हर कोई रिटायरमेंट लेकर आराम करना पसंद करते हैं, लेकिन उनके जुनून से साबित होता है कि उनके अंदर लड़ने की वजह अब भी बरकरार है. आज इस खास दिन पर उनसे जुडी कुछ खास किस्सों के बारे में बताएंगे।
शहंशाह ने साल 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड डेब्यू किया था. ख्वाजा अहमद अब्बास के डायरेक्टर में बनी यह फिल्म एक महिला क्रांतिकारी के नजरिए से आगे बढ़ती है, जो अस्पताल में लेटे-लेटे अपने पुराने दिनों को याद करती हैं. कैसे उन्होंने देश के अलग-अलग धर्मों और इलाकों से आए उनके साथियों ने गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बिहार के मुस्लिम युवक अनवर अली का किरदार निभाया था. इसी किरदार के चक्कर में वह सात दिन तक बिना नहाए रहे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट काफी कम था. ऐसे में मशहूर मेकअप आर्टिस्ट पंधारी जुकर बिना फीस लिए ही काम करने के लिए तैयार हो गए. हालांकि, वह काफी ज्यादा व्यस्त रहते थे. यह किस्सा अमिताभ बच्चन ने खुद केए अब्बास की एक किताब के विमोचन के दौरान साझा किया था. उन्होंने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही थी. मेकअप आर्टिस्ट जुकर ने बिग बी से कहा था कि मेरे पास शूटिंग से एक हफ्ते पहले का समय है तो मैं आपको दाढ़ी एक हफ्ते पहले लगाकर चला जाऊंगा. गौरतलब है कि उन दिनों मेकअप का काम उतना डिवेलप नहीं था. उस दौरान एक-एक बाल जोड़कर दाढ़ी बनती थी. ऐसे में दाढ़ी को सात दिन तक बचाना काफी मुश्किल भरा काम था.
मेकअप आर्टिस्ट पंधारी जुकर ने अमिताभ से पूछा कि अब तुम क्या करोगे? ऐसे में उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से जवाब दिया कि ‘मैं इस मेकअप को संभालकर रखूंगा’. उस दौरान तो हर कोई अमिताभ की बात सुनकर हैरान रह गया था, लेकिन उन्होंने सात दिन तक मेकअप बचाए रखा और शूटिंग भी पूरी कर ली.
अमिताभ का डेडिकेशन देखकर पंधारी जुकर काफी खुश हुए. उन्होंने कहा कि तुम बहुत आगे जाओगे. काम के प्रति यह प्यार तुम्हें एक दिन सुपरस्टार बनाएगा.’ वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान पंधारी ने कहा था कि अमिताभ की आवाज जरूर शानदार थी, लेकिन उन्हें देखकर मुझे उस वक्त तो कतई नहीं लगा कि यह दुबला-पतला और लंबा इंसान कभी सुपरस्टार बन पाएगा.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…