देश

बेंगलुरु हाईवे हादसा: CEO की फैमिली के 6 लोगों की मौत, Volvo Car की सेफ्टी पर उठे सवाल

राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की जान चली गई. यह हादसा तब हुआ जब एक भारी कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी Volvo Car पर पलट गया. हादसे में मारे गए परिवार में दो बच्चे भी शामिल थे. यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला में हुई, जहां पीड़ित परिवार विजयपुरा की ओर जा रहा था.

हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

CCTV फुटेज में साफ दिखता है कि ट्रक ने पहले जोरदार टक्कर खाई और फिर वह वोल्वो कार पर पलट गया. पुलिस के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर झारखंड निवासी आरिफ ने बताया कि उसके सामने चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया.

ट्रक ड्राइवर का दावा

आरिफ ने कहा कि वह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक चला रहा था. उसने बताया, “आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में मैंने ट्रक का स्टीयरिंग डिवाइडर की तरफ घुमा दिया. लेकिन फिर एक और कार सामने आ गई, जिसके कारण कंटेनर पलट गया.” हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है.

Volvo Car की सेफ्टी पर सवाल

इस हादसे के बाद 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली Volvo Car Safety पर सवाल उठ रहे हैं. Volvo कंपनी अपने कार क्रैश टेस्ट में कंटेनर से टक्कर का दावा करती है, लेकिन इस हादसे में कार के अंदर बैठे सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. यह सवाल उठता है कि क्या car crash test ratings और Volvo crash safety standards केवल पब्लिक को भ्रमित करने के लिए हैं?

विस्तृत जांच जारी

पुलिस ने कहा कि हादसे की जांच जारी है. दुर्घटना के कारणों को समझने के लिए आसपास के CCTV Cameras की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही, ड्राइवर के दावों की भी जांच की जा रही है.

सड़क सुरक्षा और क्रैश टेस्ट की अहमियत

इस हादसे ने एक बार फिर road safety measures और car safety features की प्रासंगिकता पर ध्यान आकर्षित किया है. जहां कंपनियां 5-star crash test ratings का दावा करती हैं, वास्तविक हादसों में इन दावों की सत्यता पर सवाल उठता है.

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता

यह हादसा केवल ट्रक ड्राइवर की लापरवाही का नतीजा नहीं  बल्कि Automobile Safety Standards और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी का भी संकेत देता है. इस तरह की घटनाओं से न केवल कंपनियों के दावों पर सवाल उठते हैं, बल्कि यह भी साफ होता है कि Car Crash Safety को प्राथमिकता देने की जरूरत है.


इसे भी पढे़ं- भारत ने दुनिया को दिखाई ताकत, जानें Global Fire Power Ranking में किस नंबर पर है


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago