Amitabh Bachchan: मुंबई की बारिश एक बार फिर आफत बनकर टूटी है. सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है. आम लोग तो परेशान हैं ही, लेकिन इस बार बॉलीवुड के सितारे भी इससे अछूते नहीं बचे.
मायानगरी में हो रही लगातार बारिश ने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ को भी जलमग्न कर दिया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बंगले के बाहर टखनों तक पानी भर गया है. यहां तक कि बंगले के अंदर कैंपस में भी बारिश का पानी घुस गया है.
वीडियो शूट कर रहे शख्स ने जब सिक्यॉरिटी एरिया में दाखिल होने की कोशिश की तो गार्ड ने तुरंत गेट बंद कर दिया और उसे बाहर कर दिया.
वीडियो में वह शख्स कहते हुए सुना जा सकता है, “मुंबई की बारिश से कोई नहीं बच पाया. चाहे आपके पास हजारों करोड़ क्यों न हों, सब पानी-पानी हो गए.” इस क्लिप के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई कि कैसे भारी-भरकम बंगलों के मालिक भी बारिश की मार से जूझ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि बारिश का पानी निकालने के लिए अमिताभ बच्चन खुद वाइपर लेकर बाहर आए थे.
हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की बातें साफ दिखाती हैं कि मायानगरी की बारिश से हर कोई परेशान है, फिर चाहे वो सुपरस्टार ही क्यों न हों.
अमिताभ बच्चन ने यह बंगला 1976 में खरीदा था. बंगले का नाम उनके पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने रखा था.
इसी घर में श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ था. बाद में पूरा परिवार ‘जलसा’ शिफ्ट हो गया और अब यह बंगला श्वेता बच्चन के नाम कर दिया गया है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने चर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 को होस्ट कर रहे हैं. शो की शुरुआत 11 अगस्त से हो चुकी है और दर्शकों के बीच इसे हमेशा की तरह शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…