Gir Somnath
Gir Somnath : गिर सोमनाथ में पिछले 8 दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं और अभी तीन दिनों के लिए भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑरेंज एलर्ट भी जारी किया है. गिर सोमनाथ जिले के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं. NDRF और तमाम बचाव दल लगे हुए हैं. पूरे क्षेत्र में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
गिर सोमनाथ क्षेत्र में पड़ने वाला वेरावल कोड़ीनार नेशनल हाईवे के जलमग्न होने के कारण पेधवाड़ा गांव के पास से डाइवर्जन किया गया लेकिन कुछ समय बाद वह भी जलभराव के कारण बंद कर दिया गया. वाहनों को अब सूत्रपाड़ा से 8 किलोमीटर दूर लंबी एकल सड़क से निकाला जा रहा है. कई गांव के हालात बेहद खराब हैं क्योंकि लोगों के घरों में पानी भर गया है. कई गांव का मुख्य सड़कों से संपर्क भी कट गया है.
Gir Somnath में लगातार बारिश के कारण हिरण-2 डेम में पानी के दवाब के चलते 2 दरवाजे खोल दिए गए हैं. कल सिर्फ एक दरवाजा खोला गया था लेकिन स्थिति बिगड़ने के कारण दूसरा दरवाजा भी आज खोलना पड़ा. इसके कारण लगभग 20 गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. इसके अलावा जामवाला गिर स्थित शिंगोडा डेम का भी एक दरवाजा खोला गया है, जिसके कारण गिर गड्ढा और कोड़ेनार के 10 गांव को प्रशासन ने एलर्ट किया है.
भारी बारिश के कारण रुपेण नदी और सरस्वती नदी भी अपने उफान पर है. गिर सोमनाथ ( Gir Somnath ) पर काले घने बादलों का डेरा बेहद डरावना लग रहा है.
गिर सोमनाथ में भारी बारिश लगातार जारी है कल रात से आज सुबह तक जिले में 5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई जिसके कारण गिर गढ़ा और मछुंदरी नदियों में भी पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़के जलमग्न हो गई हैं जिसके कारण आवागमन बंद हो गया है और रोजमर्रा की जरूरी सामान, सब्जियां, दूध आदि भी आने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन किसी तरह इन क्षेत्रों में भोजन सामग्री को पहुंचा रहा है. मछुंदरी नदी में आई बाढ़ के कारण गिर सोमनाथ का द्रोणेश्वर बांध भी छलक उठा है जो आस पास के लिए खतरा बना हुआ है.
फिलहाल जिला और राज्य प्रशासन लगातार बचाव कार्य और राहत सामग्री पहुंचाकर लोगों को राहत देने में जुटा हुआ है और हजारों की संख्या में लोग बाढ़ राहत शिविरों में भी भेजे गए हैं जहां जिला प्रशासन के द्वारा भोजन कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी भी 24 घंटे सेवा कार्य में लगाए गए है. राहत शिविरों में भी लगातार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में बाढ़ के हालात जल्दी नहीं सुधरे तो लोगों को और भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
–भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…