Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुंबई की बारिश ने Amitabh Bachchan का बंगला, डूबा ‘Big B’ का ‘प्रतीक्षा’ हाल देख हैरान हुए लोग

मुंबई की मूसलाधार बारिश ने बिग बी का जुहू स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ भी डुबो दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बंगले के बाहर और अंदर पानी भरा नजर आया.

Mumbai Rain-Amitabh Bachchan-Pratiksha Bungalow-Bollywood

Amitabh Bachchan: मुंबई की बारिश एक बार फिर आफत बनकर टूटी है. सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है. आम लोग तो परेशान हैं ही, लेकिन इस बार बॉलीवुड के सितारे भी इससे अछूते नहीं बचे.

मायानगरी में हो रही लगातार बारिश ने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ को भी जलमग्न कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बंगले के बाहर टखनों तक पानी भर गया है. यहां तक कि बंगले के अंदर कैंपस में भी बारिश का पानी घुस गया है.

वीडियो शूट कर रहे शख्स ने जब सिक्यॉरिटी एरिया में दाखिल होने की कोशिश की तो गार्ड ने तुरंत गेट बंद कर दिया और उसे बाहर कर दिया.

वीडियो में वह शख्स कहते हुए सुना जा सकता है, “मुंबई की बारिश से कोई नहीं बच पाया. चाहे आपके पास हजारों करोड़ क्यों न हों, सब पानी-पानी हो गए.” इस क्लिप के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई कि कैसे भारी-भरकम बंगलों के मालिक भी बारिश की मार से जूझ रहे हैं.

Big B खुद उतरे थे पानी निकालने?

सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि बारिश का पानी निकालने के लिए अमिताभ बच्चन खुद वाइपर लेकर बाहर आए थे.

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की बातें साफ दिखाती हैं कि मायानगरी की बारिश से हर कोई परेशान है, फिर चाहे वो सुपरस्टार ही क्यों न हों.

ये भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal से तलाक पर Dhanashree Verma ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, ‘Sugar Daddy’ वाली टी-शर्ट पर किया रिएक्ट, “मैं कांप रही थी…”

प्रतीक्षा का इतिहास

अमिताभ बच्चन ने यह बंगला 1976 में खरीदा था. बंगले का नाम उनके पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने रखा था.

इसी घर में श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ था. बाद में पूरा परिवार ‘जलसा’ शिफ्ट हो गया और अब यह बंगला श्वेता बच्चन के नाम कर दिया गया है.

Amitabh Bachchan का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने चर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 को होस्ट कर रहे हैं. शो की शुरुआत 11 अगस्त से हो चुकी है और दर्शकों के बीच इसे हमेशा की तरह शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest