मनोरंजन

Kaun Banega Crorepati 2025: अमिताभ बच्चन ने छोड़ा KBC, क्या अब सलमान खान होंगे नए होस्ट?

Kaun Banega Crorepati 2025: टीवी की दुनिया में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. खबर है कि अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 17वें सीजन को होस्ट न करने का फैसला किया है. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के ‘टाइगर’ सलमान खान इस प्रतिष्ठित क्विज शो के नए होस्ट हो सकते हैं.

क्या सलमान खान होंगे नए होस्ट? (KBC 17)

सोनी टीवी ने सलमान से इस सिलसिले में बातचीत शुरू कर दी है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो दर्शक सलमान खान को KBC 17 की मेजबानी करते देख सकते हैं. सलमान का छोटे पर्दे पर मजबूत प्रभाव और दर्शकों से गहरा जुड़ाव उन्हें इस भूमिका के लिए मेकर्स की पहली पसंद बनाता है.

अमिताभ बच्चन की वजह निजी !

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन व्यक्तिगत कारणों से KBC को अलविदा कह सकते हैं. बीते 24 सालों में अमिताभ ने 15 सीजनों में अपनी अनूठी शैली से शो को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. हालांकि, तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था. अब मेकर्स सलमान खान पर दांव लगाने की योजना बना रहे हैं, जिन्होंने पहले ’10 का दम’ जैसे शो से दर्शकों का दिल जीता था. सलमान का करिश्मा और उनकी लोकप्रियता छोटे शहरों के दर्शकों के बीच खास तौर पर देखी जाती है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan के Galaxy Apartment में सेंधमारी की कोशिश, एक शख्‍स दो बार पहुंचा घर, मुंबई पुलिस ने गिरफ्त में लिया

KBC 17 का प्रोमो पहले ही रिलीज

दिलचस्प बात यह है कि यह खबर तब आई, जब सोनी टीवी ने 4 अप्रैल को अमिताभ बच्चन के साथ KBC 17 का प्रोमो जारी किया था. इस प्रोमो में अमिताभ ने एक मरीज का किरदार निभाया और शो के रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी. दर्शकों को सोनी लिव ऐप, एसएमएस या IVR के जरिए रजिस्ट्रेशन करने का आह्वान किया गया. हालांकि, प्रोमो में शो की प्रीमियर तारीख का जिक्र नहीं था, लेकिन माना जा रहा है कि KBC 17 अगस्त 2025 में ऑन-एयर होगा.

सलमान खान का टीवी पर दबदबा

सलमान खान छोटे पर्दे पर पहले से ही ‘बिग बॉस’ के जरिए छाए हुए हैं. खबर है कि वह जून में ‘बिग बॉस 19′ का प्रोमो शूट करेंगे. इसके अलावा, सलमान का शो ’10 का दम’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था. इस शो ने 2007 में टीआरपी रैंकिंग में सोनी टीवी को तीसरे स्थान पर पहुंचाया था. सलमान का अनूठा अंदाज और दर्शकों से जुड़ाव KBC जैसे बड़े शो के लिए उन्हें उपयुक्त बनाता है.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 25 साल

‘कौन बनेगा करोड़पति’ 25 सालों से भारतीय टेलीविजन का सबसे प्रतिष्ठित क्विज शो रहा है. 2000 में शुरू हुए इस शो ने 16 सीजन पूरे किए हैं, जिसमें से ज्यादातर अमिताभ बच्चन ने होस्ट किए. अब सलमान खान के साथ नया अध्याय शुरू होने की संभावना ने दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

24 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

33 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

44 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

46 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago