मॉडल एंड्रिया के चेहरे पर कैंची से हुआ हमला
Andrea del val violently assaulted by celebrity stylist: कान्स फिल्म फेस्टिवल में सेलेब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रही हैं. फैंस की नजरें भी अपने- अपने फेवरेट स्टार को ढूंढ रही हैं. विश्व भर में प्रसिद्ध कान्स फेस्टिवल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल मॉडल एंड्रिया डेल वाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. वायरल वीडियो में एंड्रिया अपने सेलेब्रिटी स्टाइलिश पर कैंची से शारीरिक हमला करने का इल्जाम लगा रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मॉडल का चेहरा पूरी तरह से लहूलुहान नजर आ रहा है. एंड्रिया का यह वीडियो देख उनके फैंस भी हैरान रह गए. आपको दिखाते हैं एंड्रिया का वीडिया और बताते हैं पूरी बात…
मॉडल एंड्रिया डेल वाल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मारपीट और चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है. मॉडल के चेहरे पर खून दिखाई दे रहा है. साथ ही एंड्रिया डेल वाल ने वीडियो में ये भी बताया कि उनकी ये हालत सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने की है. हैरान करने वाली बात यह है कि जियोवानी लगुना भी वीडियो में सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस वीडियो में बोल रही हैं, ‘देखो, ये वो है जो जियोवानी लगुना ने किया. बधाई हो जियोवानी यही तो मैं चाहती थी कि तुम दिखा दो कि तुम कौन हो.’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि कमरे का सामान भी इधर-उधर बिखरा दिखाई दे रहा है. बता दें कि एंड्रिया ने साल 2025 में मिस वेनेजुएला 2025 का खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें: पुलवामा के कातिल के जनाजे में पहुंचे ISI अफसर! लाइव वीडियो लीक होने से खुली पाकिस्तान की पोल, दुनिया में हो रही थू-थू
एंड्रिया की आवाज सुन होटल के सिक्योरिटी गॉर्ड मौके पर पहुंचे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जियोवानी लगुना को धर दबोच लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक लगुना ने एंड्रिया के चेहरे पर कैंची से हमला किया था. एंड्रिया की साथ हुई इस घटना से उनके फैंस हैरान हैं और जियोवानी की हरकत से परेशान भी हैं. फैंस एंड्रिया को सोशल मीडिया के जरिए सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…