Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Hazaribagh Police Raid: हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की. राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल को गिरफ्तार किया गया.

Hazaribagh Police Raid: झारखंड के हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की है. 22 मई की शाम एसपी शुभांक मिश्रा को खबर मिली कि रोतरा गांव में राहुल दुबे गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही बड़कागांव के एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और तुरंत छापेमारी की गई.

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास से जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल (25) को गिरफ्तार किया. वह पेलावल के आजाद नगर का रहने वाला है. तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, मैग्जीन, दो जिंदा कारतूस, पांच खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

आरोपी का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बानादाग रेलवे साइडिंग में लेवी वसूली और डर फैलाने के लिए फायरिंग करने जा रहा था. पुलिस ने तुरंत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

ये भी पढ़ें-शिवहर में व्यवसायी समोद साह हत्याकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, रंगदारी की मांग थी वजह

गिरोह पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल दुबे गैंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. आगे भी छापेमारी की जाएगी ताकि इस गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

ये भी पढ़ें-BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर अमित शाह ने लिख दी ऐसी बात कि गदगद हो गए कार्यकर्ता! जानें क्या बोले?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital