Animal Box Office collection Day 13: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से गदर मचा रही है. हर दिन फिल्म करोड़ों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी ने पिछले दो हफ्ते में पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं. अब हाल ही में एनिमल के 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. चलिए यहां जानते हैं ‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन कितनी कमाई की है?
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जहां 12वें दिन यानी सेकंड मंगलवार को 12.72 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 468.71 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है ऑफिशियल आंकड़े आने के बाद इन नंबर्स में थोड़ा बदलाव हो सकता है.
फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब 500 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है तो वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. 12वें दिन फिल्म ने ओवरसीज 210 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसी के साथ कुल कमाई 757 करोड़ के करीब हो गई थी. अब वर्ल्डवाइड एनिमल कितना कमा चुकी है ये आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं. लेकिन फिल्म अब 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ की कदम दूर है.
बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘एनिमल’ ने रिलीज के 13वें दिन शाहरुख खान की ‘पठान’, आमिर खान की ‘दंगल’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जहां ‘एनिमल’ ने 13वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. तो वहीं ‘दंगल’ ने 13वें दिन 8.63 करोड़ और ‘पठान’ ने 8.25 करोड़ की कमाई की थी.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…