मोहन कैबिनेट में शामिल होंगे ये चेहरे
MP Cabinet: विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में नए सीएम बन मोहन यादव ने बुधवार (13 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मोहन यादव के अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे. अब मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार में अभी कुछ समय लग सकता है.
सूत्रों के मुताबिक, मोहन कैबिनेट में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक को शामिल किया जा सकता है. हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. कहा जा रहा है कि अगले कैबिनेट विस्तार में इन सभी चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. जिसको लेकर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को करना है. आलाकमान की मुहर के बाद कैबिनेट विस्तार किया जाएगा.
3 राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद इन राज्यों में पार्टी ने काफी मशक्कत के बाद सीएम के नामों का ऐलान किया. जिसमें नए चेहरों को जगह देकर सभी को चौंका दिया गया. अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से सीएम पद के चेहरों को लेकर बीजेपी ने नए लोगों को मौका दिया है, ठीक उसी तर्ज पर कैबिनेट में भी युवा लोगों को तरजीह दी जाएगी. जिसमें कई नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं. कैबिनेट में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरण को साधने की कोशिश रहेगी. इसके अलावा उन लोगों को भी कैबिनेट में मौका दिया जा सकता है जो संघ के करीबी हैं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुए थे. मतदान के बाद 3 दिसंबर को मतों की गणना कराई गई थी. जिसमें बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं छत्तसीगढ़ और राजस्थान में भी मोदू का जादू चला और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई.
-भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…
बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…
Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…
Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा केस में नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ लाई गई…