मनोरंजन

Animal Park: रणबीर कपूर ने बताया ‘एनिमल पार्क’ का प्लान,दी फैंस को अपडेट

Ranbir Kapoor Animal Park: रणबीर कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल पर एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने इस लाइव सेशन में बताया कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी.

बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास

संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके इतिहास रचा था. फिल्म की सफलता के बाद से ही दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि इसका अगला हिस्सा ‘एनिमल पार्क’ नाम से आएगा.

अब रणबीर कपूर ने अपने 43वें जन्मदिन पर हुए इंस्टाग्राम लाइव सेशन में इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इस दौरान उन्होंने पत्नी आलिया और बेटी राहा पर भी खुलकर बातें कीं, मगर फैंस का ध्यान सबसे ज़्यादा उनके ‘एनिमल पार्क’ वाले बयान पर टिक गया.

ये भी पढ़ें- भारत की जीत के बाद Amitabh Bachchan ने किया पाकिस्तान को ट्रोल, Abhishek Bachchan की तारीफ करके लिए मजे

शेयर की अपडेट

एनिमल पार्क को लेकर रणबीर ने कहा कि, यह फिल्म वाकई कमाल का होने वाला है. संदीप रेड्डी वांगा लगातार मुझसे फिल्म के आइडिया, संगीत और किरदारों पर बातचीत कर रहे हैं. इसकी शूटिंग 2027 में शुरू होगी. मतलब फैंस को अभी और इंतजार करना होगा.

रणबीर भी इस फिल्म को जल्द से जल्द करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रणबीर कपूर एनिमल पार्क के अलावा नितेश तिवारी की रामायण, संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

19 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

19 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago