Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत की जीत के बाद Amitabh Bachchan ने किया पाकिस्तान को ट्रोल, Abhishek Bachchan की तारीफ करके लिए मजे

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम को ट्रोल किया. इस पोस्ट में उन्होंने अभिषेक शर्मा के मजेदार संदर्भ का भी जिक्र किया. फैंस ने पोस्ट को पसंद किया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Amitabh Bachchan trolls Pakistan, Asia Cup 2025, IND vs PAK

Amitabh Bachchan trolls Pakistan: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर देशवासियों का दिल जीत लिया. भारत की इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है. फैंस से लेकर बॉलीवुड और डिजिटल दुनिया के सितारे टीम इंडिया की तारीफ में पीछे नहीं रहे.

इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन उन्होंने इसे थोड़ा मजेदार अंदाज में पेश किया और पाकिस्तान टीम को ट्रोल किया.

अमिताभ बच्चन ने किया मजेदार ट्रोल

दरअसल, मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम लेने की बजाय गलती से अभिषेक बच्चन कह दिया था. इस पर अभिषेक शर्मा को सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में ट्रोल किया गया. अब इस सिलसिले में अमिताभ बच्चन ने भी पीछे नहीं रहे.

भारत की जीत के तुरंत बाद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- “जीत गए. ‘अभिषेक बच्चन’ ने बढ़िया खेला. उधर जुबान लड़खड़ाई और इधर बिना बैटिंग-बॉलिंग-फील्डिंग किए लड़खड़ा दिया दुश्मन को. बोलती बंद. जय हिंद, जय भारत, जय मां दुर्गा.”

इस पोस्ट में अमिताभ ने शोएब का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनका संदर्भ साफ था. बॉलीवुड और क्रिकेट फैंस ने इस मजेदार ट्वीट को खूब पसंद किया.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की जीत से झूम उठे फिल्मी सितारें, अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपर खेर तक इस खास अंदाज में दी बधाई

अभिषेक शर्मा ने भी लिया मजे में

हाल ही में मैच के दौरान शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की रणनीति का विश्लेषण करते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान किसी काल्पनिक स्थिति में अभिषेक बच्चन (अभिषेक शर्मा) को जल्दी आउट कर देता है, तो मिडिल ऑर्डर का क्या होगा.

इस गलती के बाद अभिषेक शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी, और मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें क्रिकेट खेलने में भी ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital