Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है. राजनीतिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक क्षेत्रों से लेकर बॉलीवुड तक, हर जगह उनके योगदान को याद किया जा रहा है. ऐसे में अभिनेता अनुपम खेर, जिन्होंने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म में डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था, उन्होंने भी एक वीडियो के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. अनुपम खेर ने इस फिल्म में अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनके किरदार को निभाना एक चुनौतीपूर्ण लेकिन गौरवपूर्ण अनुभव था.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अनुपम खेर ने कहा कि वह इस समय देश से बाहर हैं, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें गहरा दुख हो रहा है. उन्होंने बताया कि फिल्म की तैयारी के दौरान उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन को करीब से स्टडी किया था और उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने के लिए काफी मेहनत की. अनुपम खेर ने कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह स्वाभाविक रूप से एक अच्छे आदमी थे, वह जेंटल, ब्राइट, ब्रिलियंट और विनम्र थे.’ उनके मुताबिक, एक अभिनेता के लिए किसी किरदार को सही तरीके से निभाने के लिए सिर्फ शारीरिक समानताएं नहीं, बल्कि उस व्यक्ति की मानसिकता और स्वभाव को भी समझना जरूरी होता है.
अनुपम खेर ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह की विनम्रता को अपनी सबसे बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने कहा, ‘विनम्रता आजकल बहुत दुर्लभ गुण है और इस रोल में यही सबसे कठिन हिस्सा था. मैं उनका कैरिकेचर नहीं बनना चाहता था और मुझे खुशी है कि मैंने इस किरदार के साथ न्याय किया.’ अनुपम खेर ने फिल्म के विषय को विवादित माना, लेकिन साथ ही कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह व्यक्तिगत रूप से विवादित नहीं थे.
अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं नीली पगड़ी वाले आदमी को बहुत मिस करूंगा.’ उन्होंने आगे कहा कि देश ने आज एक सच्चे इंसान और महान नेता को खो दिया. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनकी यादों और उनके योगदान को हर किसी ने सराहा.
यह भी पढ़ें: ‘हीरो बन गया हूं’… जब 2-3 दिन तक नहीं नहाए थे Anil Kapoor, भाई बोनी कपूर ने फिल्म को लेकर बताई यह मजेदार वजह
आपको बता दें कि ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय खन्ना, अर्जुन माथुर और आहना कुमरा जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में थे. फिल्म को मिक्स रिव्यु मिले, लेकिन अनुपम खेर के अभिनय को विशेष रूप से सराहा गया. डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हुआ. वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है.
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…