राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में माओवादी संगठन CPI (माओवादी) से जुड़े एक मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की. NIA की टीमों ने संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के घरों और अन्य परिसरों की गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामग्री जब्त की गई.
एनआईए की टीम जब्त किए गए सामान की जांच कर रही है. यह मामला उस समय सामने आया जब जनवरी 2023 में दुमरी थाना क्षेत्र के लूसियो जंगल इलाके से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन CPI (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य और नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ें- मार्च 2026 तक करीब 2.2 करोड़ स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटेगी केंद्र सरकार
जून 2023 में NIA ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. जांच के दौरान NIA ने ऐसे कई संदिग्धों और OGWs के लिंक का खुलासा किया, जो गिरिडीह के पारसनाथ क्षेत्र में CPI (माओवादी) को लॉजिस्टिक सपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराने में शामिल थे. आज की छापेमारी इन्हीं संदिग्धों और OGWs के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा थी. इस मामले की जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…