देश

पटना में छात्रों ने खान सर और रहमान सर को आंदोलन से किया बाहर, जानिए कारण

Patna: बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित धरने में कोचिंग संस्थान के संचालक खान सर और रहमान सर पर छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों का कहना है कि इन दोनों शिक्षकों ने उनके आंदोलन को अपनी राजनीतिक मुहिम में बदल दिया है और इसे हाईजैक कर लिया है.

70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि जब खान सर और रहमान सर इस आंदोलन में शामिल हुए थे, तब उनका उद्देश्य केवल छात्रों के मुद्दे को सरकार के सामने लाना था. लेकिन अब उनका आरोप है कि इन दोनों ने आंदोलन का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक लाभ के लिए किया है और इसे छात्रों के असली मुद्दे से भटका दिया है. कई छात्रों ने मंच से इन दोनों को कोसते हुए कहा कि उन्हें अब इस आंदोलन से हट जाना चाहिए, क्योंकि वे छात्र हितों से ज्यादा अपनी राजनीति में व्यस्त हैं.

इसी बीच, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों से मिलने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पहुंचे. उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ा, तो वे उनके साथ खड़े होंगे. प्रशांत किशोर ने इस संघर्ष को छात्रों का अधिकार बताया और स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि युवाओं के साथ सरकार की बर्बर कार्रवाई का विरोध करने आए हैं.

13 दिसंबर को बीपीएससी की परीक्षा में पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैलने के बाद कई छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया था. बीपीएससी ने इस अफवाह को नकारते हुए इसे असामाजिक तत्वों का काम बताया और फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था. लेकिन छात्र परीक्षा रद्द करने की अपनी मांग से पीछे नहीं हटे और धरना जारी रखा है.

ये भी पढ़ें- बिहार में BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों के साथ सड़क पर उतरे खान सर

बीपीएससी ने स्पष्ट कर दिया है कि अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. इस मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन जताया है, जिनमें विपक्षी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शामिल हैं. पप्पू यादव ने तो बिहार बंद की भी घोषणा की है, जबकि छात्र लगातार धरने पर बने हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

All-Time High से आधी हुई चांदी! त्योहारी सीजन में खरीदने का सबसे बड़ा मौका, जानें अपने शहर का भाव

Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…

15 minutes ago

‘डूबेगा PAK, तो पुर्तगाल में काटेंगे ऐश…!’ कंगाल पाकिस्तान में बड़ा खेल, क्यों भाग रहे सरकारी अफसर?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…

19 minutes ago

तुलसी सिर्फ आस्था नहीं, जीवन का आचरण हैं; जानिए क्या कहती है विष्णुकांत शास्त्री की नई पुस्तक

‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…

38 minutes ago

10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल…! CTI ने राहुल गांधी को रैली टालने के लिए क्यों लिखा पत्र?

दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…

44 minutes ago

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को यूपी और ओडिशा के दौरे पर, वाराणसी में गारमेंट प्लांट और भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

1 hour ago