मनोरंजन

Opreation Sindoor: अनुपम खेर से लेकर निमरत कौर तक… इन बॉलीवुड सितारों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और Pok में एयर स्ट्राइक से लिया है. भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है. इस ऑपरेशन को भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और भारतीय नौसेना तीनों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है. भारत के इस बड़े कदम पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है. ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारों ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन शेयर किया है और साथ ही जय हिंद के नारे भी लगाए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अनुपम खेर का रिएक्शन (Operation Sindoor)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा भारत माता की जय! इसके साथ उन्होंने भारत के झंडे के इमोजी भी अपने पोस्ट के साथ लगाए.

रितेश देशमुख ने लगाए भारत माता की जय के नारे

एक्टर रितेश देशमुख ने भी देश के इस बड़े कदम पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने भी एक्स अकाउंट पर लिखा, “जय हिंद की सेना… भारत माता की जय.” इतना ही नहीं उन्होंने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी सभी के साथ शेयर की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर लिखा नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Squid Game 3 Teaser: स्क्विड गेम्स 3 का टीजर हुआ Out, अब बदल गए गेम के रुल!

हम हमारी सेना के साथ हैं – निमरत कौर (Operation Sindoor)

बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर रिएक्ट करते हुए भारत के इस बड़े कदम की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, “हम हमारी सेना के साथ हैं. एक देश, एक मिशन. जय हिंद आपरेशन सिंदूर.”

मनोज मुंतशिर ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर की शेयर

गीतकार, लेखक मनोज मुंतशिर ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जय हिंद, जय हिंद की सेना।” मधुर भंडारकर ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा, “हमारी प्रार्थनाएं भारतीय सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र के तौर पर हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।”

कंगना रनौत ने भी की पीएम मोदी की सरहाना

कंगना रनौत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस. भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों को निष्प्रभावी कर दिया.”

परेश रावल ने की ऑपरेशन सिंदूर की सरहाना

परेश रावल ने अपने एक्स अकाउंट पर ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर.”

जय हिंद, जय महाकाल-अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने भी ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने एक्सा अकाउंट पर ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जय हिंद, जय महाकाल.

विनीत कुमार सिंह ने हमले का बदला लेने पर जाहिर की खुशी (Operation Sindoor)

एक्टर विनीत कुमार सिंह ने भी इस मौके पर पोस्ट किया. उन्होंने पहलमगाम हमले का बदला लेने पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया. एक्टर ने लिखा, जय हिंद. इसके अलावा विनीत ने भी ऑपरेशन सिंदूर वाली तस्वीर शेयर की.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया रिएक्ट

साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा- धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे. भारत की आत्मा पर हमला किया, अब मिट्टी में मिल जाओगे. जय हिंद. जय भारत. जय हिंद की सेना. इंडिया ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ स्ट्राइक की.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago