Bharat Express DD Free Dish

indian army air strike

ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों को करारा जवाब है. जिन्होंने भारत की बहन बेटियों का सिंदूर छीनने की कोशिश की, उन्हें अपना खानदान खोना पड़ा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में मॉकड्रिल कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए ये बातें कहीं.

पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक में तबाह कर दिया. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने अभी इसके बारे में सुना. मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि ऐसा कुछ होगा. उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसा हो चुका है. ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है. ये लड़ाई कई दशकों और शताब्दियों से चल रही है. उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि ये जल्द खत्म हो जाएगी.

Operation Sindoor: भारत की तरफ से पाकिस्तान में बड़ी एयरस्ट्राइक की गई. इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है. कुल 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस बीच बॉलीवुड सितारों ने सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के सफल होने पर अपने रिएक्शन दिए है.