देश

Operation Sindoor: एयरस्ट्राइक पर बोलीं लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां- “मेरा पूरा परिवार मोदी साहब के साथ है…आज सभी को श्रद्धांजलि दी गई”

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. हमले में जान गंवाने वाले हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और कानपूर के शुभम द्विवेदी भी शामिल थे. इस आतंकी जवाब में मंगलवार देर रात . भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. इसके तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया. इस ऑपरेशन के तहत कूल वायुसेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर रॉकेट से हमला कर तबाह कर दिया है.

भारतीय वायुसेना की ओर से ये अटैक रात में करीब 1:30 बजे किए गए, जिसमें पीओके के पांच और पाकिस्तान के 4 आतंकी अड्डे शामिल है. भारतीय वायुसेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में रहते हुए बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिम्बर, चक अमरू, बाघ, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद में स्थित आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया.

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के लिए मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी  के साथ है. भारतीय सेना ने आज बदला ले लिया है.

आशा नरवाल ने कहा,


मेरा पूरा परिवार मोदी साहब के साथ है, जिन्होंने आज बदला लिया है. मैं सशस्त्र बलों के जवानों से कहना चाहती हूं कि वे आगे बढ़ते रहें. आज उन सभी को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई.

#WATCH | Karnal | ” My whole family is with Modi Sahab, who has taken revenge today. I want to tell the Armed Forces personnel to keep moving forward. Today, a tribute has been paid to all those who lost their lives,” says Asha Narwal, mother of Indian Navy Lieutenant Vinay… pic.twitter.com/rkEoQbJLVC

— ANI (@ANI) May 7, 2025

पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है. वह जहां भी होंगे आज थोड़ी शांति में होंगे. मेरे पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद.


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: “हम पर जंग थोपी गई…इसका जवाब देंगे,” भारत की एयरस्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago