Bharat Express DD Free Dish

india attack Pakistan

भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सटीक मिसाइल हमले करके अपनी सैन्य श्रेष्ठता साबित की है. भारत ने उसके अहम एयरबेस को निशाना बनाया. सैन्य इतिहासकार ने इसे भारत की स्पष्ट जीत बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास जवाबी कार्रवाई की क्षमता नहीं थी. पाकिस्तान की जमीं से फलते-फूलते आतंकवाद को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' के साथ जवाब दिया है. और इस जवाब को शानदार और जोरदार आवाज देने में मदद की है भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने.

बिहार के कटिहार से एक सुंदर तस्वीर निकल कर सामने आई है. यहां पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई की सराहना करते हुए एक दंपति ने अपनी नवजात बेटी का नाम ही सिंदूर रख दिया.

Operation Sindoor: भारत की तरफ से पाकिस्तान में बड़ी एयरस्ट्राइक की गई. इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है. कुल 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस बीच बॉलीवुड सितारों ने सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के सफल होने पर अपने रिएक्शन दिए है.