Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल अनुष्का शर्मा ने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू करने वाली अनुष्का ने इंडस्ट्री में कई यादगार किरदार निभाए. लेकिन जितनी दिलचस्प उनकी प्रोफेशनल लाइफ रही है, उतनी ही खास है उनकी लव स्टोरी. आज यानी 1 मई को अनुष्का अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आज हम आपको इस खास मौके पर उनकी शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाते हैं.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात एक शैम्पू ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी. पहली बार साथ काम करते हुए दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता पनपा, जो समय के साथ प्यार में बदल गया. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा और मीडिया की नजरों से दूर अपनी दुनिया बसाई.
विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में बेहद प्राइवेट और सीक्रेट वेडिंग की थी. शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे. इस सीक्रेसी को बनाए रखने के लिए अनुष्का ने एक दिलचस्प तरीका अपनाया. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने विराट कोहली का नाम शादी के दौरान बदलकर ‘राहुल’ रख दिया था.
ये भी पढ़ें: Sonu Nigam ने शो के बीच फैन को सुनाई खरी-खोटी, बोले- ‘पहलगाम में जो हुआ, उसी सोच का नतीजा है ये हरकत”
एक इंटरव्यू दौरान अनुष्का ने कहा था,”हमारी शादी इतनी सीक्रेट थी कि जब मैं केटरर से बात कर रही थी, तो हमने वहां अपने फेक नाम बताए. विराट का नाम हमने ‘राहुल’ बताया था.”
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा के पहले को-स्टार रहे हैं और उन्होंने अपनी कई सुपरहिट फिल्मों में ‘राहुल’ नाम का किरदार निभाया है. शायद इसी वजह से यह नाम चुनना उनके लिए आसान और फिल्मी रहा. इस दिलचस्प नाम परिवर्तन ने शादी की सीक्रेसी को बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई.
वर्तमान में अनुष्का शर्मा एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं और अपनी फैमिली लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. साल 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया और 2024 में लंदन में बेटे अकाय का स्वागत किया. बेटे के जन्म के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि यह स्टार कपल अब इंडिया छोड़कर विदेश में बसने की योजना बना रहा है. हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…