Sonu Nigam: अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर कब्जा जमाने वाले सोनू निगम न सिर्फ अच्छे सिंगर हैं बल्कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग भी कमाल है. सोशल मीडिया पर सोनू निगम के टैलेंट के दर्जनों वीडियो मिल जाएंगे. लेकिन इस बीच के एक वीडियो ने सबके होश उड़ा दिए. दरअसल, सोनू निगम बेंगलुरु में एक परफॉर्मेंस के दौरान भड़क उठे. उनका शो एक कॉलेज में था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोनू निगम ने फैन को सुनाई खरी-खोटी
वीडियो में आप देख सकते हैं सोनू निगम किसी फैन की रूड डिमांड पर गुस्सा होते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोनू ने कहा कि उन्हें कन्नड़भाषियों से प्यार है लेकिन जिस तरह से उस फैन ने धमकी भरे लहजे में कन्नड़ में गाने की मांग की उन्हें अच्छा नहीं लगा. सोनू ने यह भी कहा कि इन्ही सब वजहों से पहलगाम जैसी घटनाएं होती हैं.
सोनू को पसंद है कन्नड़ के गाने
वीडियो में सोनू ने आगे कहा कि मुझे कन्नड़ में गाना पसंद है और कर्नाटक के लोगों का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा मैंने सभी भाषाओं में गाना गाए हैं. जो मेरी जिंदगी के बेहतरीन गाने हैं वो कन्नड़ है. मैं आपके बीच में जब भी आता हूं बहुत प्यार से आता हूं. शोज तो रोज करते हैं हम लोग लेकिन जब कभी कर्नाटक में शो होता है तो हम बहुत इज्जत से आते हैं क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है.
ये भी पढ़ें: Raid 2 Release: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, एडवांस बुकिंग में ही कर दी दमदार कमाई
पहलगाम में जो हुआ उसी सोच का नतीजा है- सोनू निगम
इसके बाद सोनू ने बताया कि कैसे फैन ने उनको कन्नड़ में गाने की धमकी दी. उन्होंने कहा मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का जिसकी उमर, जितनी उसकी उमर नहीं होगी उससे पहले से तो मैं कन्नड़ गा रहा हूं. वह बहुत रूड तरीके से मुझे धमका रहा था कन्नड़, कन्नड़. यही वजह है पहलगाम में जो हुआ है ना? यहीं कारण है जो कर रहे हो जो किया था ना अभी? देखो तो कौन सामने खड़ा है. मुझे कन्नड़ लोगों से प्यार है आई लव यू गाइज.
एक भी कन्नड़ फैन होता तो उसके लिए गाता
सोनू ने यह भी कहा कि पुरी दुनिया में वह कहीं भी परफॉर्म कर रहे हों वहां एक भी कन्नड़ फैन होगा तो वह गाते हैं. सोनू बोले मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं मैं हमेशा बोलता हूं मैं सबको बोलता हूं…14000 की ऑडियंस होगी उसमें एक आवाज आती है कन्नड़ तो मैं उस एक कन्नड़ भाषी के लिए कुछ लाइन गाता हूं. मैं इतनी इज्जत करता हूं आपकी. इतना प्यार करता हूं. इसलिए थोड़ा दूर रहना चाहिए. ऐसा नहीं करना चाहिए आपको.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


