Anushka Sharma Pregnancy: काफी वक्त से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें काफी जोरों-शोरों हैं. हालांकि, इसे लेकर दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. सोशल मीडिया पर इनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उनका बेबी बंप देखने के लिए मिला था. इसी सब ख़बरों के बीच अब विराट कोहली जो प्रिटोरिया में टीम इंडिया के साथ थे उन्होंने मैनेजमेंट से रिक्वेस्ट की कि उन्हें कुछ इमरजेंसी के चलते घर वापस जाना होगा. इसके बाद अनुष्का शर्मा की डिलीवरी डेट को लेकर इंटरनेट पर कयास लगाए जाने लगे हैं.
विराट कोहली 22 दिसंबर, 2023 को दक्षिण अफ्रीका वापस लौटे और वह टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा होंगे. इस खबर के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और एक्ट्रेस की डिलीवरी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए रहे हैं. खबरों में कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा की डिलीवरी डेट थोड़ी पहले हो गई है.
विराट कोहली के यूं अचानक साउथ अफ्रीका से वापस लौटने पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है. कई यूजर्स को लग रहा है कि अनुष्का की डिलीवरी डेट थोड़ी पहले हो गई है, तभी कोहली को यूं अचानक साउथ अफ्रीका से वापस लौटना पड़ा है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए विराट और अनुष्का को बधाई देना भी शुरू कर दिया है. विराट-अनुष्का 2023 के दौरान पूरे साल सुर्खियों में बने रहे. कभी वर्ल्ड कप के चलते तो कभी अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते.
बता दें कि अनुष्का और विराट इस पूरे साल लाइमलाइट में रहे. कपल को उज्जैन, ऋषिकेश और वृंदावन जैसी जगहों पर देखा गया. महाकालेश्वर मंदिर से उनकी तस्वीरें सामने आईं. कपल ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी लोगों का दिल जीत लिया. हार के बाद जिस तरह अनुष्का ने विराट को गले लगाकर संभाला, वह मोमेंट काफी पसंद किया गया. वहीं, अब कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, मिस्टर और मिसेज कोहली ने अभी तक इन खबरों पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच AQI 244 के पार पहुंच गया है.…
Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…
Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…