माइनस 31
महामारी से जुड़ी प्रचलित कहानियों से दूर निर्देशक प्रतीक मोइत्रो ने अपनी फिल्म “माइनस 31: द नागपुर फाइल्स” के द्वारा दर्शकों को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अंडरग्राउंड म्युज़िक की दिलचस्प खोज पर ले जाते हैं. 21 जुलाई, 2023 को “माइनस 31” देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और फ़िल्म ने अपनी अनूठी कहानी के लिए प्रशंसा अर्जित करते हुए दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. थिएटर में सफलता हासिल करने के बाद, अब इस फिल्म ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर अपनी जगह बना ली है, जो अपनी रोमांचक कहानी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है.
रुचा इनामदार, रघुबीर यादव, राजेश शर्मा, काम भारी, जया भट्टाचार्य, संतोष जुवेकर, निशा धार, शिवांकित परिहार, ऋतुराज वानखेड़े और देबाशीष नाहा सहित फ़िल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकारों की अदाकारी देखने लायक है.
समीक्षकों ने फिल्म की थ्रिलर शैली के साथ-साथ हिप-हॉप संगीत के अपरंपरागत इस्तेमाल के लिए इसकी सराहना की है. प्रतीक मोइत्रो द्वारा निर्देशित और चारुलता मैत्रा द्वारा लिखित, यह फिल्म ऑरेंजपिक्सल स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की गई है, निशिता केनी और करण कोंडे द्वारा सह-निर्मित है, जिसमें अनुभव केआर और कार्तिक पंगारे एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं. फ़िल्म का डिस्ट्रीब्यूशन ड्रैगन वॉटर फिल्म्स द्वारा किया गया है.
ये भी पढ़ें: Anushka Sharma Pregnancy: इमरजेंसी कहकर Virat Kohli आए घर वापस, यूजर्स बोले – शायद जूनियर कोहली आ रहे हैं…
सुलभ बंगले द्वारा शूट की गई इस फिल्म का संगीत उदयन धर्माधिकारी ने तैयार किया है, जबकि संपादन अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…