देश

अब बंगाल में भी सीटों के बंटवारे पर घमासान, कांग्रेस को 2 से ज्यादा सीट नहीं देना चाहती हैं ममता बनर्जी!

जब से ‘इंडिया’ गठबंधन अस्तित्व में आया है, किसी न किसी मुद्दे पर इसके घटक दलों के बीच विवाद सामने आता रहा है. कभी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच, कभी कांग्रेस और सपा के बीच तो कभी पीएम पद की दावेदारी को लेकर आपसी खींचतान देखने को मिली है. लेकिन इन सबके बीच एक और बड़ा मुद्दा रहा है पश्चिम बंगाल में सीटों का बंटवारा, जिस पर अभी तक सहमति के संकेत मिलते नजर नहीं आ रहे हैं.

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पंजाब-दिल्ली में सीटों को लेकर खींचतान चल रही है. वहीं अब इस खींचतान में पश्चिम बंगाल की एंट्री भी हो गई है. पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 42 में से केवल 2 सीटें ही कांग्रेस को ऑफर कर सकती है. लेकिन कांग्रेस कम से कम 6 सीटें चाहती है. बंगाल कांग्रेस के नेताओं ने आलाकमान को इस बात से अवगत करा दिया है कि सम्मानजनक सीटें मिलने की स्थिति में वह गठबंधन के लिए तैयार हैं.

बंगाल में ‘इंडिया’ गठबंधन की राह मुश्किल!

वहीं सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी ने भी अपने प्रस्ताव से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है. ऐसे में दिल्ली-पंजाब के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी सीटों के बंटवारे पर खींचतान बढ़ सकती है. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से सबसे ज्यादा 22 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी, जबकि 18 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस के खाते में 2 सीटें आई थीं.

ये भी पढ़ें: Land For Job Scam: तेजस्वी को ED का फिर समन, अब 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

टीएमसी का तर्क है कि 2019 में कांग्रेस केवल 2 सीटें जीत सकी थी जबकि विधानसभा चुनाव 2021 में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था. दूसरी तरफ, कांग्रेस का कहना है कि 2019 में पार्टी ने अकेले दम पर 2 सीटें जीती थीं और आगे भी वह अकेले लड़कर दो सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.

यूपी में भी राह आसान नहीं!

‘इंडिया’ गठबंधन के एक और घटक दल समाजवादी पार्टी ने भी कई बार संकेत दिए हैं कि सीटों के बंटवारे पर वे ज्यादा नहीं ‘झुकेंगे’. हालांकि अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि वे लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस को पूरा सम्मान देंगे. लेकिन देखने वाली बात होगी कि दूसरे राज्यों में क्षेत्रीय दल कांग्रेस को कितना ‘भाव’ देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

1 minute ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

18 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

20 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

22 minutes ago

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

43 minutes ago