अपारशक्ति खुराना
Aparshakti Khurana Birthday : ‘दंगल’ में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल मोह लेने वाले अपारशक्ति खुराना का आज 35वां बर्थडे मना रहे हैं.
मशहूर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के भाई अपारशक्ति खुराना भी अपने भाई की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के बहुत ही शानदार अभिनेता (Actor) माने जाते हैं. अपारशक्ति खुराना आज अपने 35वें जन्मदिन (Birthday) की खुशी को एंजॉय कर रहे हैं.
बता दें कि अपारशक्ति सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि रेडियो जॉकी, कॉमेडियन, होस्ट, सिंगर और क्रिकेटर भी हैं. वे हरियाणा की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं. बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के छोटे भाई अपारशक्ति का जन्म 18 नवंबर 1987 में चंडीगढ़ में हुआ था. अपारशक्ति ने दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से पढ़ाई की है.
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना दोनों भाईयों ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अच्छी-खासी जगह बना ली है. अपारशक्ति ने अपने बड़े भाई को देख बॉलीवुड में कदम रखा, हालांकि इनकी फैमिली का फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं है. अपारशक्ति के पिता एक ज्योतिषाचार्य और लेखक हैं.
अपारशक्ति खुराना के बहुत ही कम फैंस को ये बात पता होगी कि वो एक वक्त में क्रिकेटर भी रह चुके हैं. दरअसल अपारशक्ति हरियाणा की अंडर-19 टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं. वो अपने वक्त में बहुत ही शानदार क्रिकेट खेला करते थे. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी लाइन को बदल लिया.
अपारशक्ति अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली के मॉस कम्युनिकेशन संस्थान आईआईएमसी को चुना. इस संस्थान से अपारशक्ति ने मॉस कम्युनिकेशन पढ़ाई की.
अपारशक्ति खुराना के अंदर कई आर्ट्स है. वो फिल्मों में आने से पहले रेडियो जॉकी के साथ टीवी होस्टिंग का भी काम कर चुके हैं. इन कामों को करने के बाद अपारशक्ति ने फिल्मों की ओर अपना रुख किया.
अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने काफी कामों में अपना हाथ आजमा लिया तो उसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री करने के लिए तैयारी करने लगे. उनकी मेहनत बेकार नहीं गई और साल 2016 में उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल (Dangal)’ से बॉलीवुड में एंट्री कर ली.
बता दें इस फिल्म में काम करने के बाद फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘दंगल’ के बाद अपारशक्ति ने ‘बद्रीनाथ की दुल्हिनयां (Badrinath Ki Dulhania)’, ‘स्ट्री (Stree)’, ‘बाला (Bala)’ और ‘पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Who)’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय (Acting) का कमाल दिखाया.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…