दुनिया

Twitter News: एलन मस्क के अल्टीमेटम के बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने दे दिया इस्तीफा, बंद करने पड़े ऑफिस

Twitter News: ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क ने हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है और उनका कहना है कि कमर्चारियों को नए तौर-तरीकों के साथ काम करना होगा. मस्क अपनी नीतियों के जरिए ट्विटर को पूरी तरह बदलने की कोशिश कर रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों पर पड़ रहा है. मस्क ने ‘हार्डकोर वर्क’ का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद कई कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए हैं. कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद दफ्तर बंद कर दिए गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को एक ईमेल किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “ट्विटर को सफल बनाने और तेजी से प्रतिस्पर्धी दुनिया में सफल होने के लिए हमें बेहद कट्टर (हार्डकोर) होने की आवश्यकता होगी.” इस ईमेल में लंबे समय तक काम करने का भी जिक्र किया गया था और गुरुवार शाम 5 बजे तक मस्क के दिए गूगल फॉर्म को भरना था.

मस्क के भेजे ईमेल में क्या था?

इस ईमेल पर कर्मचारियों को यस क्लिक करने को कहा गया था, जिससे यह समझा जाएगा कि वह काम करना चाहते हैं. साथ ही कहा गया था कि जो लोग गुरुवार शाम 5 बजे तक गूगल फॉर्म भरकर नहीं देते हैं उनके बारे में मान लिया जाएगा कि वे काम नहीं करना चाहते हैं और उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया जाएगा. एलन मस्क के इस अल्टीमेटम का कर्मचारियों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ा. मस्क की दी गई डेडलाइन के नजदीक आते-आते कर्मचारियों ने जॉब छोड़ना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: Elon Musk ने ट्विटर पर गलती बताने वाले कर्मचारी को निकाला

एलन मस्क के इस रवैये से नाराज होकर जॉब छोड़ने वाले इंजीनियरों ने अपने ट्विटर बायो पर ‘सॉफ्टकोर इंजीनियर’ या “पूर्व-हार्डकोर इंजीनियर” लिखकर तंज कसा. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अल्टीमेटम के बाद नौकरी से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों से मस्क मिल रहे थे और उनको मनाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि मस्क के नरम पड़ने के बाद कितने कर्मचारियों ने कंपनी में बने रहने का फैसला किया है. बता दें कि मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद कंपनी से जुड़ी खबरें आती रही हैं. मस्क ने पिछले दिनों पूर्णकालिक 3800 कर्मचारियों को निकाल दिया था.

Bharat Express Desk

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

7 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

28 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

30 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

33 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago