राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी
देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है. कांग्रेस की इस यात्रा के साथ कई एक्टर्स भी जुड़े हैं. वहीं, राहुल की लोकप्रियता का ग्राफ भी पहले की तुलना में बढ़ा है. इसी बीच राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. लेटर में धमकी दी गई है कि राहुल जब इंदौर पहुंचेंगे तो उनको बम से उड़ा दिया जाएगा. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर ये धमकी भरा पत्र मिला है. जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है.
बता दें कि राहुल गांझी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 24 नवंबर को पहुंच रही है. जिसमें अभी ज्यादा समय नहीं बचा है. पुलिस भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर इस मामले की जांच कर रही है. हाली ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंदिर वाला केके काटने को लेकर पंजाब के कीर्तनकार ने आलोचना की थी और कहा कि वो फिर कभी इंदौर नहीं आएंगे. इस लेकर भी काफी विवाद हुआ था. बता दें कि राहुल गांधी 24 नवंबर के आसपास इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम करेंगें. पुलिस के मुताबिक, ये शरारती तत्वों की हरकत हो सकती है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की बम से उड़ा कर हत्या कर दी गई थी. और राहुल ने अपनी इस यात्रा के दौरान इस बात का की बार जिक्र भी किया था. राहुल गांधी को बम से उड़ाने की खबरे मिलने माहौल तनावपूर्ण हो गया है. जाहिर है राहुल ने अभी तक भारत जोड़ो यात्रा में अच्छा रिस्पांस मिला है.
ये भी पढ़ें: मंच पर सावधान की मुद्रा में खड़े थे राहुल गांधी और राष्ट्रगान की जगह बजने लगी दूसरी धुन, देखें वीडियो
इस दौरान राहुल के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए है. चाहें वो अपनी मां सोनिया गांधी के पैर छूते हो या छोटी बच्ची को सैंडल पहनाते हुए या फिर भीगते हुए भाषण, इस वीडियो से राहुल गांधी की काफी लोकप्रियता बढ़ रही है. हालांकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने अभी पूरी तरह से हिंदी बेल्ट में प्रवेश नहीं किया है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…