Arbaaz Khan Dance: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म शहजादा के गाने ‘तेरे लिए मैंने पहली वाली छोड़ दी’ पर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को उनकी पत्नी शूरा खान ने शूट किया है. वीडियो के वायरल होते ही फैंस उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा का नाम ले रहे हैं. फैंस का कहना है कि इस गाने पर डांस कर अरबाज मलाइका अरोड़ा को इनडायरेक्ट रूप से मैसेज दे रहे हैं.
बता दें कि, आज अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान की वेडिंग एनिवर्सरी है. इस मौके पर शूरा खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अरबाज खान से रिलेटेड वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अरबाज खान फिल्म स्त्री-2 में पवन सिंह के गाने “काटी रात तू खेतों में आई नहीं” पर भी डांस किये हैं.
पति को वेडिंग एनिवर्सरी विश करते हुए शूरा खान ने कई डांस वीडियो शेयर किया है. जिसमें अरबाज खान झूमते दिख रहे हैं. हालांकि फैंस “तेरे लिए मैंने पहली वाली छोड़ दी” वाले वीडियो को हाथों हाथ उठाए हुए हैं. वो जमकर इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- एनर्जी मार्केट के सुल्तान बनेंगे अडानी! अडानी पावर ने 2032 तक 41 GW बिजली उत्पादन का रखा मेगा टारगेट
मलाइका अरोड़ा का नाम लेकर फैंस अरबाज खान को चीयर कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा-‘यह मलाइका के जाने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं.’ वहीं दूसरे फैंन ने मलाइका को टैग करते हुए लिखा-‘अरबाज रॉक मलाइका शॉक.’
अपने वेडिंग एनिवर्सरी पर शूरा खान ने वीडियो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है “जब मैं कहती हूं कि ज़िंदगी में कभी भी बोरियत नहीं होती, तो मैं ज़रा भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहती. दो साल. अनगिनत वीडियो. बेहिसाब हंसी. तुम्हारे साथ ज़िंदगी मेरा सबसे पसंदीदा किस्म का हंगामा है.
शूरा खान आगे लिखती हैं “मेरे हमेशा के मनोरंजन और हमेशा के प्यार को
सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं ”
पत्नी के इस पोस्ट पर अरबाज खान ने भी रिप्लाई किया है. उन्होंने लिखा “अब तो मुझे पूरी तरह यकीन हो गया है कि तुम मुझसे प्यार करती हो. सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यार”
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…