मनोरंजन

रणवीर की को-एक्ट्रेस पर आया अर्शदीप का दिल! क्रिकेटर ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप, जानें कौन हैं समरीन कौर?

Arshdeep Singh Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लगा दिया है. उन्होंने अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को ऑफिसियल बना दिया (Who is Arshdeep Singh Girlfriend). तस्वीरों के साथ अर्शदीप ने कैप्शन में लिखा, “माय पर्सन” (My Person), जिसके बाद फैंस और सेलेब्स ने दोनों को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया. अब सोशल मीडिया पर लोग समरीन कौर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं.

कौन हैं समरीन कौर? (Who is Samreen Kaur)

समरीन कौर का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ है. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फेमिना मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट बनकर सुर्खियां बटोरीं. इस प्रतियोगिता में उन्होंने जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था. यहीं से उनके लिए अभिनय और मॉडलिंग के नए अवसर खुलने लगे.

रणवीर सिंह कर चुकी है काम

समरीन कई फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने जी5 की वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ में काम किया है. इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ में भी उनकी भूमिका रही. वह पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 2’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे लोकप्रिय गायकों के साथ उनके कई म्यूजिक वीडियो दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए.


ये भी पढ़ें: ‘रिकॉर्ड नहीं, दिल जीतना था लक्ष्य!’ भारत को पहला गोल्ड दिलाकर रो पड़ीं मीराबाई चानू


दोनों की उम्र में कितान अंतर?

अगर दोनों की उम्र की बात करें तो अर्शदीप सिंह का जन्म 5 फरवरी 1999 को हुआ था, जबकि समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को हुआ. यानी दोनों के बीच करीब आठ महीने का उम्र का अंतर है और अर्शदीप समरीन से बड़े हैं. सोशल मीडिया पर भी दोनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. अर्शदीप के इंस्टाग्राम पर करीब 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि समरीन को लगभग 4.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद यह जोड़ी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

3 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

17 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

36 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

45 minutes ago