लीगल

सलमान खान के हमशक्ल और ब्रेसलेट वाले सीन पर बवाल; कोर्ट ने ‘काला हिरन’ फिल्म मेकर को लगाई कड़ी फटकार

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट से फिल्म अभिनेता सलमान खान को अंतरिम राहत मिल गई है. कोर्ट ने काला हिरन: द बैटल फॉर लेगेसी’ फिल्म से जुड़े X और यूट्यूब के सोशल मीडिया लिंक 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आप किसी आम आदमी के साथ भी ऐसा नहीं कर सकता.

कोर्ट ने फिल्म प्रोड्यूसर को फटकार लगाते हुए पूछा

जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या वह खुद को कानून से ऊपर समझते हैं? अमित जानी के वकील ने दलील देते हुए कहा कि टीजर में न तो सलमान खान का जिक्र था और न ही एआई या डीपफेक कंटेंट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि सलमान खान के वकील ने कहा कि ब्लैकबैक मामलों में बरी होने या कानूनी राहत मिलने के बावजूद फिल्म में एक्टर को गलत तरीके से दिखाया गया है.

लिंक्स की सूची तैयार करने को कहा

कोर्ट ने सलमान खान की ओर से पेश वकील से उल्लंघन करने वाले लिंक्स की सूची तैयार करने को कहा है. मामले की सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से पेश वकील ने कहा कि क्या मुझे निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार नहीं है? चार मामलों में से मुझे तीन में बरी कर दिया गया है. एक मे सजा निलंबित कर दी गई है पूरे समाज को मेरे खिलाफ खड़ा किया जा रहा है. पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील निजाम पाशा ने कहा था कि इस मामले पर एक फिल्म बनाई जा रही है और मेरे व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग

दायर याचिका में सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. दायर अर्जी में सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स और फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों के खिलाफ परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. जिसमें उनके पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन और कमर्शियल फायदे के लिए उनके नाम, इमेज और पहचान के बिना इजाजत का आरोप लगाया गया है. याचिका में सलमान खान ने कहा है कि ये फिल्म 1998 में उनसे जुड़े काला हिरण के शिकार से संबंधित है. इस फिल्म के प्रदर्शन से उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन है.

दायर याचिका में कहा गया है कि,

फिल्म काला हिरण के निर्माता ने फिल्म में उसके हमशक्ल का इस्तेमाल किया है और वह जो ब्रासलेट पहनता है वैसे ही ब्रासलेट भी पहने हुए दिखाया गया है. दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म के निर्माता फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं. हाल ही में निर्माता अमित जानी की फिल्म “काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी” का ट्रेलर रिलीज किया गया था.

ट्रेलर में दिखाई देने वाले मुख्य किरदार की शैली, पहनावा और हाव-भाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई. सलमान खान का दावा है कि फिल्म में दिखाए गए किरदार का लुक उनकी छवि से काफी मिलता-जुलता है. खास तौर पर उनका मशहूर ब्रेसलेट भी ट्रेलर में दिखाई देता है, जिससे दर्शकों के बीच अभिनेता की पहचान से जुड़ाव बनता है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट से झटका: उत्तराखंड समाज की जमीन का आवंटन निरस्त करने के फैसले पर लगा स्टे

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

36 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago