मनोरंजन

Aryan Khan का धमाकेदार डेब्यू, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से निर्देशक के रूप में एंट्री

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया है लेकिन एक्टर नहीं बल्कि निर्देशक के रूप में डेब्यू में किया है. उनकी पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (Bads of Bollywood) का प्रीव्यू मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया है. जिसमें शाहरुख, गौरी खान, बॉबी देओल समेत कई सितारे शामिल हुए. इस सीरीज का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.

नेटफ्लिक्स पर होगा रिलीज

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 18 सितंबर से रिलीज होने वाली यह सीरीज बॉलीवुड (Bollywood) की दुनिया पर एक तंज है. इसमें रोमांस, एक्शन, स्टारडम और इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है. ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के वॉइस ओवर से होती है जहां वो कहते हैं “सपनों का शहर हर किसी के लिए नहीं होता.” इसके बाद लक्ष्य लालवानी की एंट्री होती है जो एक उभरते सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं. उनके साथ राघव जुयाल दोस्त की भूमिका में हैं जबकि बॉबी देओल एक बड़े सुपरस्टार के रोल में नजर आ रहे हैं.

सीरीज में और क्या?

सीरीज में करण जौहर की गालियां, आर्यन के जेल टाइम और शाहरुख की स्टारडम की झलक भी देखने को मिलती है. गालियों को म्यूट कर दिया गया है लेकिन उनका असर बरकरार है. ट्रेलर के अंत में सलमान खान और रणवीर सिंह की झलक भी दिखाई देती है जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

शो को गौरी खान ने किया प्रोड्यूस

इस शो को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है और लॉन्च इवेंट में आर्यन ने उन्हें खास तौर पर धन्यवाद कहा. कहा जा रहा है कि शाहरुख, सलमान, आमिर, रणबीर, करण जौहर जैसे बड़े सितारों के कैमियो भी इस सीरीज में होंगे. बॉबी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर कर अपनी भूमिका को बताया है.

इसे भी पढ़ें-मुंबई की बारिश ने Amitabh Bachchan का बंगला, डूबा ‘Big B’ का ‘प्रतीक्षा’ हाल देख हैरान हुए लोग

कुल मिलाकर ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक ऐसी सीरीज है जो ग्लैमर की दुनिया के पीछे की हकीकत को बेबाकी से सामने लाने वाली है. Aryan Khan का यह डेब्यू इंडस्ट्री में एक नया कदम माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

55 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago