Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bads of Bollywood

दिल्ली हाईकोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है और इसे किसी अन्य उचित अदालत में दायर किया जाना चाहिए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की ओर से दायर याचिका पर नेटफ्लिक्स, रेड चिलीज़ और आर्यन खान को समन जारी किया है. कोर्ट 30 अक्टूबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज पर दायर मानहानि याचिका की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने याचिका में संशोधन की अनुमति दी है और आगे की सुनवाई की तारीख तय करेगा.

एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है. वेब सीरीज Bads of Bollywood में लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए उन्होंने 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवादों में आ गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुंबई पुलिस से रणबीर कपूर, करण जौहर और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है.

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan ने आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया है लेकिन एक्टर नहीं बल्कि निर्देशक के रूप में डेब्यू में किया है.