Ayushmann Khurrana wife cancer: फिल्म स्टार आयुष्मान खुराना की पत्नी एक बार फिर से कैंसर से जुझ रही हैं. सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट करके जानकारी दी. ताहिरा ने बताया कि उन्हें सात साल बाद फिर से कैंसर हो गया है. साल 2018 में उन्होंने कैंसर को मात दी थी. अब वो इसे “राउंड 2” कह रही हैं.
पोस्ट में ताहिरा ने लिखा, ‘जब जिंदगी नींबू दे, तो नींबू पानी बना लो, और जब बार-बार नींबू दे, तो उसे अपने फेवरेट काला खट्टा ड्रिंक में बदल दो और शांति से पी जाओ. क्योंकि एक तो वो बेहतर ड्रिंक है, और दूसरा- आप जानते हो कि आप फिर से पूरी जान लगा दोगे.’
ताहिरा कश्यप को 2018 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था. इसके बाद उन्होंने कीमो थेरेपी के जरिए अपना इलाज कराया था. लंबे इलाज के बाद ताहिरा स्वस्थ हो गई थीं. पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने बाल्ड सिर को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जो किमोथेरेपी का एक प्रभाव है. उन्होंने अपने उपचार के दौरान कैद किए गए कई पल भी पोस्ट किए थे.
इससे पहले विश्व कैंसर दिवस के मौके पर ताहिरा ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के विषय में बात की थी और इस योजना को निर्धन पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण बताया था. ताहिरा कश्यप ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की सराहना करते हुए कहा था, “विश्व कैंसर दिवस पर मैं आयुष्मान भारत और पीएम-जेएवाई योजना की तारीफ करती हूं. यह उन लोगों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो गरीब परिवार से आते हैं. कैंसर का इलाज एक ऐसी प्रक्रिया है, जो आपकी ईमानदारी, ताकत और धैर्य की परीक्षा लेती है. कैंसर का पता चलते ही उसका इलाज ही मरीजों का सहारा होता है.”
ये भी पढ़े रश्मिका मंदाना ने मनाया विजय देवरकोंडा के साथ अपना जन्मदिन, फोटो ने खोले राज
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…