दुनिया

दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट में लखनऊ का रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा जैसे ऐतिहासिक स्थलों का होगा प्रदर्शन

दुबई में सोमवार (28 अप्रैल) से 01 मई तक आयोजित हो रहे अरेबियन ट्रैवल मार्ट में लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों जैसे रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा और घंटाघर सहित अन्य पर्यटन आकर्षणों को प्रस्तुत किया जायेगा. राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक स्थलों सहित अन्य पर्यटन आकर्षणों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ी तैयारी की है.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज बताया कि लखनऊ समेत राज्य के अन्य हिस्सों में स्थित समृद्ध विरासत, स्थापत्य कला के नमूने और सांस्कृतिक विविधता को इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश कर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जायेगा. लखनऊ के पर्यटन आकर्षणों के साथ-साथ बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सिकरी आगरा, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, बुद्धिस्ट सर्किट सहित अन्य स्थलों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य लखनऊ को विश्व पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है. रूमी दरवाजा और बड़ा इमामबाड़ा जैसे धरोहर स्थल न केवल लखनऊ की शान हैं, बल्कि इतिहास की अनमोल धरोहर भी है.

सरकार का प्रयास प्रमुख स्थलों को वैश्विक मंच पर जगह मिले

जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि लखनऊ के अलावा अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और विंध्याचल जैसे प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक, प्राकृतिक स्थलों को भी वैश्विक मंच पर स्थापित किया जाए. पर्यटन विभाग विदेशी टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंट्स और निवेशकों से सीधे संवाद कर राज्य में पर्यटन निवेश के नए रास्ते खोलने की दिशा में भी सक्रिय है.

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ट्रैवल मार्ट के माध्यम से लखनऊ की कारीगरी, हस्तशिल्प, खानपान और सांस्कृतिक विविधताओं को भी अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जायेगा. इससे न केवल विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय शिल्पकारों और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के लिए नए अवसर भी पैदा होंगे. मंत्री ने आगे कहा कि यह पहल लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है.


ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- ‘अब बात नहीं, बस फुल एंड फाइनल हिसाब होगा’


-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago