Funny Jokes: हंसना हम सभी के लिए जरूरी है. रोजाना हंसी-मजाक से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं. लेकिन हंसने के लिए कोई वजह चाहिए, क्योंकि हंसी बिना वजह नहीं आती. आपकी हंसी को दोगुना करने के लिए हम कुछ लोटपोट कर देने वाले चुटकुले लेकर आए हैं. इन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का सफर…
लेडी टीचर: लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
छात्र: आसान है, मैम!
“आई लव यू” अगर लड़का कहे तो लोफर,
लड़की कहे तो ऑफर!
दे डंडे, दे डंडे, दे डंडे!
टीचर: “उसने कपड़े धोए” और “उसे कपड़े धोने पड़े” में क्या अंतर है?
छात्र: सर, पहला वाक्य बताता है कि व्यक्ति कुंवारा है,
दूसरा वाक्य बताता है कि वो शादीशुदा है!
मरीज: पहले वादा करो कि हंसोगे नहीं.
डॉक्टर: ठीक है, प्रॉमिस.
मरीज ने अपनी पतली टांगें दिखाईं, जो गन्ने जैसी थीं.
डॉक्टर: हंसने लगा
मरीज: आपने ना हंसने का वादा किया था!
डॉक्टर: सॉरी, अब तकलीफ बताओ.
मरीज: डॉक्टर साहब, ये सूज गई हैं, अब मेरे पैर मुझे हाथी के पैर जैसे लग रहे हैं!
डॉक्टर बेहोश!
पति: खाने में बाल देखकर रोमांटिक अंदाज में सजनी, जुल्फों को संभाल लिया करो.
पत्नी: शर्माते हुए आप भी ना…
पति: ज्यादा इतराओ मत, अगली बार खाने में बाल मिला तो मां कसम, सौतन लाऊंगा!
बैंक मैनेजर: कैश खत्म हो गया, कल आना.
संता: मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए!
मैनेजर: गुस्सा मत करो, शांति से बात करो.
संता: ठीक है, बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा!
टीचर: बिजली कहां से आती है?
टीटू: सर, मामाजी के यहां से.
टीचर: वो कैसे?
टीटू: जब भी बिजली जाती है, पापा कहते हैं, “सालों ने फिर बिजली काट दी!”
ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.
ये भी पढ़ें: Funny Jokes: पप्पू से लड़की की बात सुनकर हंसी नहीं रुकेगी, पढ़ें और लोटपोट हो जाएं
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…