साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. जल्द ही वह कार्तिक आर्यन के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं. इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक प्यारी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.
हाल ही में श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक नन्ही सी बच्ची के साथ नजर आ रही हैं. इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने अपने घर में आई इस नई खुशी का जिक्र किया है. श्रीलीला का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं. एक तस्वीर में वह बच्ची को गाल पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में वह बच्ची को गोद में लेकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारे घर में एक और नन्हा सदस्य जुड़ गया है. हमारे दिनों में आपकी एंट्री हो गई है.”
उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने उन्हें नई खुशी के लिए बधाई दी तो कोई उनकी और बच्ची की क्यूट बॉन्डिंग पर फिदा हो गया. कई यूजर्स ने दिल और नजर बचाने वाली इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया है.
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो श्रीलीला हाल ही में ‘पुष्पा 2’ के ‘किसिक’ गाने को लेकर खूब सुर्खियों में थीं. अब वह बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं. वह अनुराग बसु की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी. फिल्म के ऐलान के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी जोरों पर हैं. हाल ही में कार्तिक को श्रीलीला के फैमिली फंक्शन में भी देखा गया था, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई है.
श्रीलीला ने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों से की थी. इसके बाद वह तेलुगु सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं. अभिनय के साथ-साथ वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई भी पूरी की है. सबसे खास बात यह है कि महज 21 साल की उम्र में, 2022 में, श्रीलीला ने एक अनाथालय से दो बच्चों को गोद लेकर अपनी इंसानियत की मिसाल पेश की थी.
ये भी पढ़ें: पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 12 दिन की रिमांड पर भेजा
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…