Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर की बागी 4 बंपर कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही तबाही

Baaghi 4 Box Office Collection: विवेक अग्निहोत्री के ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ रिलीज हुई ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. ऐसा माना जा रहा था की इन दोनें फिल्मों में अच्छा-खासी तकरार देखने को मिलेगी.

Baaghi 4 Box Office Collection: विवेक अग्निहोत्री के ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ रिलीज हुई ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. ऐसा माना जा रहा था की इन दोनें फिल्मों में अच्छा-खासी तकरार देखने को मिलेगी लेकिन पहले ही दिन से बागी 4 बंगाल फाइल्स से काफी आगे चल रही है.

क्रिटिक्स ने दिए अच्छे रिव्यू

बड़े पर्दे पर ए. हर्षा द्वारा निर्देशित बागी 4 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में है जिसमें वो जबरदस्त एक्शन मोड में दिख रहे है. इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए है. वहीं इसी के साथ रिलीज हुई द बंगाल फाइल्स अभी तक कुछ खास मुकाबला नहीं कर पाई. अब बागी 4 के 10वें कलेक्शन डे को लेकर अकड़े आ गए है. ऐसे में आइए जानते है की इसका अब तक का कितना कलेक्शन रहा है.

पहले दिन में ही मचा रहा धमाल

आपको बता दें की इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा का भी अहम किरदार है. कलेक्शन की बात करें तो, बागी 4 ने अपने रिलीज के दिन से ही काफी अच्छी शुरुआत कर रखी है, इसने पहले ही दिन में 12 करोंड़ का कलेक्शन किया था, जो अब तक के 10 दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन है. अनुमानन, इस फिल्म ने अब तक 49 करोंड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

डे वाइज कलेक्शन

बागी 4 ने पहले दिन 12 करोड़ का कलेक्शन किया जिसके बाद, दुसरे दिन में 9.25 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़, चौथे दिन में 4.5 करोड़, डे 5 में 4 करोड़, डे 6 में 2.65 करोड़, डे 7 में 2.1 करोंड़, आठवें दिन 1.25 करोड़, 9वें दिन 1.85 करोड़ और ऐसे ही डे 10 पर 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया.

ये भी पढे़ं: Rise and Fall में Pawan Singh का खुलासा, पहली पत्नी और रिश्तों की बताई सच्चाई, बोले- ‘वो देवी थी’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital