Bharat Express DD Free Dish

Rise and Fall में Pawan Singh का खुलासा, पहली पत्नी और रिश्तों की बताई सच्चाई, बोले- ‘वो देवी थी’

पवन सिंह ने पहली पत्नी की याद में भावुक होते हुए, ब्रेकअप और रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने अक्षरा का नाम लिए बिना अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किए.

Pawan Singh, First Wife, Rise and Fall

Rise and Fall: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार Pawan Singh अक्सर अपने गानों और फिल्मों के साथ-साथ विवादों में भी रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपनी ज़िंदगी के कुछ बेहद निजी पहलुओं को लेकर सबको हैरान कर दिया. वे रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में दिखाई दे रहे हैं, जहां उन्होंने पहली पत्नी, रिश्तों और परिवार से जुड़े अपने अनुभवों पर खुलकर बातचीत की.

पहली पत्नी की दर्दनाक कहानी

शो के दौरान पवन ने बताया कि उनकी पहली शादी 2014 में प्रियाकुमारी सिंह से हुई थी. लेकिन दुखद यह था कि प्रियाकुमारी ने 2015 में सुसाइड कर लिया. इस दर्दनाक अनुभव के बारे में पवन ने अर्जुन बिजलानी को बताया, “शादी हुई थी मेरी. लेकिन मेरी दुनिया उजड़ गई. तीन महीने में ही उसने दुनिया को विदा कर दिया गलत रास्ते से.” अर्जुन और नयनदीप इस बात को सुनकर काफी हैरान रह गए. पवन ने आगे कहा, “खैर. वो देवी थी, जिसे मैंने खो दिया. कुछ साल बाद जिंदगी में और भी मुश्किलें आईं.”

अक्षरा और ज्योति के बारे में खुलासा

इसके बाद पवन ने अपनी जिंदगी में आए और रिश्तों पर भी थोड़ी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने अक्षरा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके साथ हुई निकटता और बाद के विवादों का जिक्र किया. पवन ने कहा, “हम लोग जिस लाइन में हैं, लगातार साथ काम करने से लगाव बन जाता है. परिवार को ये ठीक नहीं लगा और अलग राह बनाई गई. उस जिंदगी में भी धक्का लग गया.” उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे उनका परिवार हमेशा उनके फैसलों में शामिल रहा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

लव मैरिज पर पवन का फाइनल स्टैंड

अर्जुन बिजलानी ने पवन से सवाल किया कि क्या वह भविष्य में किसी और जगह शादी करने का सोच सकते हैं. पवन ने साफ कहा, “ये फैसला मैंने बचपन से ही ठाना था. जिंदगी वहीं बसेगी, जहां हमारा परिवार चाहेगा. मैं खुद से यह फैसला नहीं कर सकता. लव मैरिज मेरे लिए कभी संभव नहीं है.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में मचा हंगामा, दो कंटेस्टेंट्स की लड़ाई पहुंची हाथापाई तक, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

दर्शकों के लिए हैरान कर देने वाला खुलासा

पवन सिंह का यह खुलासा दर्शकों और शो के होस्ट के लिए भी चौंकाने वाला रहा. अपनी निजी जिंदगी की इतनी गहराई से बातें करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी इस ईमानदार बातचीत को काफी सराहा और साथ ही उनकी जिंदगी की जटिलताओं पर भी प्रतिक्रिया दी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read